राजस्थान के लिये कहा जाता है कि यहाँ लगभग हर 10 मील के बाद एक दुर्ग स्थित था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद एक अनुमान के अनुसार देश में सर्वाधिक दुर्ग महाराष्ट्र में थे जिनकी संख्या 656 थी। इसके बाद मध्यप्रदेश का नम्बर आता था जहाँ 330 दुर्ग थे। राजस्थान तीसरे नम्बर पर था जहाँ लगभग 250 दुर्ग अस्तित्व में थे। आज इनमें से बहुत से दुर्ग विश्व इतिहािस की अनुपम धरोहर हैं