राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में मृगवन एवं जंतुआलय एवं जैविक उद्यान
04.01.2022
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 302
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में मृगवन एवं जंतुआलय एवं जैविक उद्यान
1.प्रश्नः राजस्थान में कितने मृगवन स्थापित किये गये हैं?
उत्तर: 6 प्रमुख मृगवन स्थापित किये गये हैं (1) चित्तौड़गढ़ मृगवन, चित्तौड़गढ़, (2) सज्जनगढ़ मृगवन, उदयपुर, (3) माचिया सफारी पार्क, जोधपुर, (4) संजय उद्यान, शाहपुरा (भीलवाड़ा), (5) पुष्कर मृगवन (अजमेर), (6) अशोक विहार मृगवन जयपुर।
2.प्रश्नः राजस्थान के मृग वनों में कौनसे प्राणियों का संरक्षण किया जाता है?
उत्तर: चीतल, चिंकारा, कृष्णमृग तथा अन्य मृगों का। जंतुआलय
3.प्रश्नः राज्य में कितने जंतुआलय हैं?
उत्तर: राज्य में पांच जंतुआलय हैं (1.) जयपुर जंतुआलय में वन्य पशुओं की 42 तथा पक्षियों की 75 प्रजातियाँ हैं। (2.) कोटा जंतुआलय में वन्य पशुओं की 17 तथा पक्षियों की 17 प्रजातियाँ हैं। (3.) बीकानेर जंतुआलय में वन्य पशुओं की 20 तथा पक्षियों की 22 प्रजातियाँ हैं। (4.) जोधपुर जंतुआलय में वन्य पशुओं की 7 तथा पक्षियों की 112 प्रजातियाँ हैं। (5.) उदयपुर जंतुआलय में वन्य पशुओं की 13 तथा पक्षियों की 25 प्रजातियाँ हैं। जैविक उद्यान
4.प्रश्नः राज्य में कितने जैविक उद्यान स्थापित किये गये हैं?
उत्तर: चार जैविक उद्यान स्थापित किये गये हैं 1. उदयपुर में सज्जनगढ़ जैविक उद्यान, 2. जयपुर में नाहरगढ़ जैविक उद्यान, 3. जोधपुर में माचिया तथा 4. कोटा में अभेड़ा। बीकानेर (बीछवाल) में नया बायोलॉजिकल पार्क स्थापित किया जायेगा। 5.प्रश्नः अभेड़ जैविक उद्यान कहाँ स्थित है तथा किस प्रजाति के लिये प्रसिद्ध है? कोटा में चम्बल के किनारे पर स्थित ‘अभेड़ा’ मगरमच्छों के लिये प्रसिद्ध है।