राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में जल संसाधन
04.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 22
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में जल संसाधन
राजस्थान के पास देश का लगभग 10.5 प्रतिशत भूभाग, 10.5 प्रतिशत पशुधन तथा 5.05 प्रतिशत मानव संसाधन है किंतु जल की उपलब्धता केवल 1 प्रतिशत है। इस कारण राजस्थान में हर वर्ष अकाल एवं सूखा पड़ता रहता है तथा पशुपालक वर्षा के बाद अपने मवेशिों को लेकर मालवा की ओर चले जाते हैं। जल उपलब्धता के सम्बन्ध में सामान्य तथ्य
1.प्रश्नः भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत राजस्थान में है?
उत्तरः 10.41
2.प्रश्नः देश का कितना पशुधन राजस्थान में उपलब्ध है?
उत्तरः 10.58 प्रतिशत।
3.प्रश्नः देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या राजस्थान में निवास करती है?
उत्तरः 5.5 प्रतिशत
4.प्रश्नः देश में उपलब्ध जल का कितना प्रतिशत जल राजस्थान में उपलब्ध है?
उत्तरः 1 प्रतिशत
5.प्रश्नः राज्य में सर्वाधिक सतही जल किस नदी में उपलब्ध है?
उत्तरः चम्बल
6.प्रश्नः किस नदी का जलग्रहण क्षेत्र सबसे बड़ा है?
उत्तरः बनास
7.प्रश्नः राज्य की नदियों को कितने जलग्रहण क्षेत्र एवं उपजल ग्रहण क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?
उत्तरः 13 जलग्रहण क्षेत्र एवं 59 उपजल ग्रहण क्षेत्र
8.प्रश्नः कौनसी पर्वतमाला राज्य में जल विभाजक का कार्य करती है?
उत्तरः अरावली पर्वतमाला
9.प्रश्नः राज्य के 237 ब्लॉक में से कितने ब्लॉक डार्क जोन में चले गये हैं?
उत्तरः 198
10.प्रश्नः राज्य के कितने ब्लॉक क्रिटिकल अवस्था में हैं?
उत्तरः 50 ब्लॉक क्रिटिकल तथा 14 ब्लॉक सेमी क्रिटिकल अवस्था में पहुंच गये हैं। अर्थात् इन ब्लॉक में जल शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
11.प्रश्नः राज्य में जल का स्तर किस दर से नीचे जा रहा है?
उत्तरः 2 मीटर प्रतिवर्ष।
12.प्रश्नः राज्य में कितने भूजल का दोहन हो चुका है?
उत्तरः 76.78 प्रतिशत जल का दोहन हो चुका है।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा 2012, अधिकतम 50 शब्दों में उत्तर दीजिये- राजस्थान की जलनीति 2010 2 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2012, राजस्थान सरकार ने बजट 2012 में एक हाइड्रोलोजी एवं जल प्रबंधन संस्थान की स्थापना की घोषणा की है। यह निम्न में से किस जिले में स्थापित किया जा रहा है- (1.) जोधपुर, (2.) जैसलमेर, (3.) बीकानेर, (4.) कोटा ?