31.प्रश्नः नगर पालिका के सदस्य क्या कहलाते हैं?
उत्तरः वार्ड मेंबर।
नगरीय विकास गतिविधियाँ
32.प्रश्नः एनसीआर प्लानिंग बोर्ड द्वारा किस शहर को काउण्टर मैगनेट सिटी के रूप में स्वीकृति दी गई है?
उत्तरः जयपुर।
33.प्रश्नः जयपुर से पहले कौनसा शहर मैगनेट सिटी था?
उत्तरः कोटा।
34. प्रश्नः राजस्थान शहरी विकास कोष का गठन किस उद्देश्य से किया गया है?
उत्तरः नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लियेै
35. प्रश्न - देश का ऐसा राज्य कौनसा है जिसमें नगर पालिकाओं, नगर निगमों एवं शहरी क्षेत्र के निकायों को स्ट्रीट लाइट के बिलों के भुगतान के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है?
उत्तर - राजस्थान।
36 .प्रश्न - राज्य में स्ट्रीट लाइट के बिलों के भुगतान की क्या व्यवस्था की गई है?
उत्तर - राज्य की तीनों विद्युत वितरण निगमों को राज्य के 184 शहरों एवं कस्बों में बिजली के बिलों में 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से राशि वसूल करने का अधिकार दिया गया है।
37. प्रश्न - राज्य के सर्वाधिक प्रदूषित शहर कौनसे हैं?
उत्तर - केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा जारी देश के 88 प्रदूषणयुक्त औद्योगिक क्लस्टरों की सूची में राजस्थान के चार नगर सम्मिलित हैं। राज्य में सर्वाधिक प्रदूषणयुक्त भिवाड़ी (अलवर) क्लस्टर है। इसे देश में 6ठे नम्बर का प्रदूषण युक्त नगर माना गया है। जोधपुर क्लस्टर को 23वां, पाली को 31वां एवं जयपुर को 58वां स्थान दिया गया है। इन सभी नगरों को प्रदूषण के निर्धारित मानकों से काफी ऊँचा मानते हुए अति संवेदनशील माना गया है।
38.प्रश्न - राजस्थान का कौनसा शहर बढ़ते भूजल की समस्या से ग्रस्त है?
उत्तर - जोधपुर।
39.प्रश्न - जोधपुर में बढ़ते भूजल का क्या कारण है?
उत्तर - (1) जोधपुर शहर में जलदाय विभाग की लाइनों से जल का रिसाव एवं (2) जोधपुर शहर की सीवरेज लाइन से रिसाव।
स्मार्ट सिटी
40.प्रश्नः केन्द्र सरकार ने देश में कितने स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया है ?
उत्तरः 100
41.प्रश्नः राजस्थान के कितने नगरों का चयन स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत किया गया है?
उत्तरः 1. अजमेर, 2. उदयपुर, 3. कोटा, 4. जयपुर।
अमृत योजना
42.प्रश्नः अमृत योजना क्या है?
उत्तरः अटल मिशन फॉर रिजुविनेशन एण्ड अरबन ट्रांसफॉर्मेशन योजना को संक्षेप में अमृत योजना कहा जाता है।
43.प्रश्नः अमृत योजना में राज्य के कितने नगरों को लिया गया है?
उत्तरः अमृत योजना में प्रदेश के 29 नगरों को विकसित किया जायेगा। इनमें से एक नगर ग्रीन सिटी के रूप में विकसित होगा।
44.प्रश्नः अमृत योजना में सम्मिलित नगरों को किस आधार पर चयनित किया जाता है?
उत्तरः इस योजना में 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहर लिये गये हैं। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने 1 लाख से कम जनसंख्या वाले झालावाड़ शहर को भी सम्मिलित किया है।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
आर.ए.एस. प्री. 2013/2015- अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) में मुख्य रूप से जोर दिया गया है- (1.) जलापूर्ति, (2.) सीवरेज सुविधाएं, (3.) सार्वजनिक यातायात सुविधाएं, (4.) पार्क एवं मनोरंजन केन्द्रों का निर्माण मुख्यतः बच्चों के लिये, (5.) जल प्लावन को रोकने हेतु बाढ़ के पानी का निर्गम। उत्तर- पांचों विकल्प सही हैं।
नगरों की ओर पलायन
45.प्रश्न: सिद्ध कीजिए कि राजस्थान में नगरों की ओर पलायन रुक रहा है और क्यों?