Book already exist
Book already purchase
Please Login First
Please Login First
Call us now : +91 9414076061
Email : support@rajasthanhistory.com
Free shipping accross India for Orders Above Rs.200
INR
USD
Login
/
Register
Category
History of Rajasthan
History of India
Fiction
Printed Books
Tourism & Culture
Competition
WISH LIST (0)
CART (0)
Upload Book
History of Rajasthan
Rajasthan Under British Rule
Forts of Rajasthan
History of Rajasthan
Heroes of Rajasthan
History of India
Modern History of India
Heroes of India
Ancient History of India
Fiction
Satire
Short Stories
Novel
Hindi Drama
Printed Books
History Books
Literature
Tourism & Culture Books
Competition Books
Tourism & Culture
Competition
Question Answers
Text Books
Blog
Blogs
Home
/
Blogs
/
राजस्थान ज्ञान कोष प्रश्नोत्तरी लेखक - डॉ. मोहन लाल गुप्ता
/ राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में जनजातियाँ
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में जनजातियाँ
07.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 44
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में जनजातियाँ
1.प्रश्नः भील जनजाति के लोग सर्वाधिक किस जिले में मिलते हैं?
उत्तरः उदयपुर।
2.प्रश्नः मानव शरीर पर चित्र गुदवाने की प्रथा किस जाति में अधिक पाई जाती है?
उत्तरः भील।
3.प्रश्नः भील जनजाति के लोगों के घर क्या कहलाते हैं?
उत्तरः कू।
4.प्रश्नः भीलों के घरों की दीवारें किस सामग्री से बनती हैं?
उत्तरः बांस तथा पत्थर।
5.प्रश्नः गेर, घूमर, नेजा तथा थौरी लोक नृत्य राजस्थान की किस जाति के लोक नृत्य हैं?
उत्तरः भील।
6.प्रश्नः भील जनजाति किस राज्य के सीमांत में निवास करती है?
उत्तरः राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र।
7.प्रश्नः भील किस अस्त्र-शस्त्र को चलाने में निपुण होते हैं?
उत्तरः तीर।
8.प्रश्नः भील पुरुष कमर में कौनसा वस्त्र लपेटते हैं?
उत्तरः फालू।
9.प्रश्नः भीलों के मकान दूर-दूर क्यों होते हैं?
उत्तरः पड़ौसी द्वारा किये जाने वाले जादू टोने के भय से।
10.प्रश्नः भील लोग किस प्रकार की मदिरा का सेवन करते हैं?
उत्तरः महुआ से बनी मदिरा।
11.प्रश्नः भीलों में विवाह की कौनसी प्रथा प्रचलित है?
उत्तरः बहिर्विवाही।
12.प्रश्नः फाइरे-फाइरे किस जनजाति से सम्बन्धित है?
उत्तरः भील।
13.प्रश्नः भीलों का प्रसिद्ध लोकगीत कौनसा है जिसे स्त्री-पुरुष साथ मिलकर गाते हैं?
उत्तरः हमसीढ़ो।
14.प्रश्नः सूवटिया लोकगीत का सम्बन्ध किससे है?
उत्तरः भील स्त्री।
15.प्रश्नः भीलों के बड़े गाँव को क्या कहते हैं?
उत्तरः पाल।
16.प्रश्नः भील महिलाएं छाती से नीचे तक कौनसा वस्त्र धारण करती हैं?
उत्तरः कछाबू।
17.प्रश्नः राजस्थान में किस जनजाति की जनसंख्या सबसे अधिक है?
उत्तरः मीणा।
18.प्रश्नः मीणा जनजाति की कितनी खांपें हैं?
उत्तरः 24
19.प्रश्नः मीणा जनजाति के लोग किस धर्म के अनुयायी हैं?
उत्तरः हिन्दू धर्म।
20.प्रश्नः मीणा जनजाति भगवान के किस अवतार से सम्बद्ध है?
उत्तरः मत्स्यावतार से।
21.प्रश्नः मीणा समुदाय में कौनसे विवाह प्रचलित हैं?
उत्तरः ब्रह्म विवाह, राक्षस विवाह तथा गन्धर्व विवाह।
22.प्रश्नः मीणा समुदाय का परम्परागत नेता क्या कहलता है?
उत्तरः पटेल।
23.प्रश्नः मोरनी मोड़ना किस जन समुदाय से सम्बन्धित है?
उत्तरः मीणा।
24.प्रश्नः राजस्थान में मीणा समुदाय का 51 प्रतिशत किन तीन जिलों में निवास करता है?
उत्तरः जयपुर, सवाईमाधोपुर एवं उदयपुर।
25.प्रश्नः सहरिया जनजाति के लोग सर्वाधिक किन जिले में पाये जाते हैं?
उत्तरः 1. बाराँ, 2. कोटा।
26.प्रश्नः सहरिया जनजाति के मुखिया को क्या कहते हैं?
उत्तरः कोतवाल।
27.प्रश्नः सहरिया समुदाय का प्रमुख व्यवसाय क्या है?
उत्तरः कृषि।
28.प्रश्नः सहरिया लोग अपने मकानों का निर्माण किस सामग्री से करते हैं?
उत्तरः बांस एवं घास।
29.प्रश्नः सहरिया जनजाति का मुख्य खाद्यान्न क्या है?
उत्तरः ज्वार
30.प्रश्नः सहरिया गाँव की सबसे छोटी इकाई क्या कहलाती है?
उत्तरः फला।
31.प्रश्नः सहरिया लोगों का गाँव क्या कहलाता है?
उत्तरः सहरोल।
32.प्रश्नः गरासिया समुदाय में विवाह की कौनसी प्रथाएं प्रचलित हैं?
उत्तरः मोरबंधिया, पहरावना, ताणना।
33.प्रश्नः गरासिया जनजाति कहाँ निवास करती है?
उत्तरः मारवाड़ के दक्षिण-पूर्वी भागों एवं सिरोही जिले में।
34.प्रश्नः राजस्थान में मीणा एवं भील के बाद तीसरा बड़ा जनजातीय समुदाय कौनसा है?
उत्तरः गरासिया।
35.प्रश्नः गरासिया किन राजपूतों के वंशज हैं?
उत्तरः चौहान।
36.प्रश्नः गरासिया जनजाति का प्रमुख त्यौहार कौनसा है?
उत्तरः होली।
37.प्रश्नः गरासिया समुदाय का प्रमुख व्यवसाय क्या है?
उत्तरः कृषि।
38.प्रश्नः राज्य की एकमात्र आदिम जनजाति किसे कहा जाता है?
उत्तरः सांसी।
39.प्रश्नः सांसी जनजाति की कितनी उपजातियां हैं?
उत्तरः दो।
40.प्रश्नः सांसी जाति की सर्वाधिक जनसंख्या किस जिले में निवास करती है?
उत्तरः भरतपुर।
41.प्रश्नः सांसी समुदाय का प्रमुख व्यवसाय क्या है?
उत्तरः हस्तशिल्प कार्य।
42.प्रश्नः सांसी अपनी उत्पत्ति किससे मानते हैं?
उत्तरः सांसमल से।
43.प्रश्नः कंजर जनजाति की महिलाएं कमर पर जो वस्त्र पहनती हैं, उसे क्या कहते हैं?
उत्तरः खूसनी।
44.प्रश्नः कंजर जनजाति की महिलाएं किस कला का प्रदर्शन करती हैं?
उत्तरः नृत्य कला का।
45.प्रश्नः डामोर जनजाति किन जिलों में प्रमुखता से निवास करती है?
उत्तरः डूँगरपुर एवं बाँसवाड़ा।
46.प्रश्नः डामोर जनजाति के पुरुष एवं महिलाओं की सजने की परम्परा में क्या समानता है?
उत्तरः दोनों ही समान रूप से आभूषण पहनना पसंद करते हैं।
47.प्रश्नः डामोर जनजाति के परिवार में किस प्रकार की व्यवस्था है?
उत्तरः पितृसत्तात्मक व्यवस्था।
48.प्रश्नः डामेार जनजाति के लोग किस धर्म को मानते हैं?
उत्तरः हिन्दू।
49.प्रश्नः किस जनजाति के लोग खेर के वृक्षों से कत्था तैयार करते हैं?
उत्तरः काथोड़िया।
50.प्रश्नः डामोर जनजाति का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तरः कृषि।
51.प्रश्नः डामोर जनजाति का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तरः चावल, मक्का।
52.प्रश्नः दक्षिणी राजस्थान की गाने-बजाने वाली जनजाति कौनसी है?
उत्तरः गरासिया।
53.प्रश्नः कालबेलिया जनजाति का प्रमुख व्यवसाय क्या है?
उत्तरः सांप पकड़ना और उनका प्रदर्शन करना।
54.प्रश्नः कौनसी जाति स्वयं को महाराणा प्रताप का वंशज मानती है तथा खानाबदोश जीवन व्यतीत करती है?
उत्तरः गाड़ोलिया लुहार।
55.प्रश्नः राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ की स्थापना कब की गई?
उत्तरः ई.1984
56.प्रश्नः ट्राइबल अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तरः उदयपुर।
57.प्रश्नः रेबारी समुदाय किन जिलों में रहता है?
उत्तरः मारवाड़ के जालोर, सिरोही आदि जिलों में।
58.प्रश्नः कमायचा का सम्बन्ध किस जाति से है?
उत्तरः मांगणियार।
59.प्रश्नः भील एवं गरासिया जनजाति में दापा किसे कहते हैं?
उत्तरः कन्या पक्ष द्वारा कन्या के बदले में वर पक्ष से जो धन लिया जाता है, उसे दापा कहते हैं।
60.प्रश्नः दक्षिणी राजस्थान की जनजातियों में बड़ालिया का क्या अर्थ है?
उत्तरः दो पक्षों के मध्य विवाह सम्बन्ध में मध्यस्थता करने वाले को बड़ालिया कहते हैं।
61.प्रश्नः सहारिया जनजाति पहाड़ों पर छोटी पहाड़ीनुमा घर बनाती है। उसे किन नामों से जाना जाता है?
उत्तरः गोपना, कोरूआ, टीपा।
62.प्रश्नः मौताणा प्रथा क्या है?
उत्तरः किस व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु हो जाने पर मृत्यु स्थान के स्वामी से जो हर्जाना वसूला जाता है उसे मौताणा कहते हैं।
Share On Social Media:
Categories
आलेख-राजस्थान
आलेख- हिन्दी साहित्य
आलेख- भारत का इतिहास
आलेख- राजस्थानी साहित्य
आलेख- हास्य-व्यंग्य
आलेख- सम-सामयिक
युग निर्माता महाराजा सूरजमल - पुस्तक
अजमेर नगर का इतिहास - पुस्तक
ब्रिटिश शासन में राजपूताने की रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाएँ - पुस्तक
History, Art, Culture & Tourism in Thar Desert
क्या जाट भारत में बाहर से आए थे!
प्राचीन भारत का इतिहास
मध्यकालीन भारत का इतिहास
व्यक्तित्व विकास एवं सफलता का मार्ग
Birth of An Islamic Nation
पुस्तक परिचय
हिन्दी कहानियाँ
हिन्दी नाटक
धर्म-अध्यात्म
राजपूताना के सक्षम राज्यों का भारत संघ में विलय एवं राजस्थान में एकीकरण
राजस्थान की पर्यावरणीय संस्कृति
डॉ. मोहनलाल गुप्ता की कविताएँ
युग पुरुष भैंरोसिंह शेखावत
राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय
कण्ट्रोवर्सीज इन इण्डिया
राजस्थान के व्यंजन
भारत में तांत्रिक साधनाएं
आलेख - जालोर जिला
विश्व पर्यटन एवं संस्कृति
समाचार
Constitution of India
राजस्थान ज्ञान कोष प्रश्नोत्तरी लेखक - डॉ. मोहन लाल गुप्ता
1
2
3
4
5
6
7
8
9
Next »
Last
X
Your Feedback
SIGN IN
forgot password?
Or sign in with
×
Forgot Password
sign in
×
SIGN UP
reload icon
Already a user ?
sign in
×