राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के प्रसिद्ध अभयारण्य
05.01.2022
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 300
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के प्रसिद्ध अभयारण्य
1. प्रश्नः राजस्थान में जंगली जानवरों के अभयारण्य कितने हैं?
उत्तर: राजस्थान में 2 राष्ट्रीय उद्यान, 25 वन्यजीव अभयारण्य, 32 आखेट निषिद्ध वन्यजीव प्राणी विचरण क्षेत्र, 6 मृगवन और 5 जंतुआलय स्थित हैं।
2. प्रश्नः सीता माता अभयारण्य कहाँ है एवं क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ी सादड़ी तथा प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी एवं धरियावद तहसीलों में है तथा दुर्लभजीव चौसिंगा तथा उड़नगिलहरी के लिये प्रसिद्ध है।
3. प्रश्नः गजनेर अभयारण्य कहाँ है एवं क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: यह बीकानेर जिले में है तथा बटबड़ पक्षी के लिये प्रसिद्ध है जिसे रेत का तीतर भी कहते हैं।
4. प्रश्नः बस्सी अभयारण्य कहाँ है एवं क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: यह चित्तौड़गढ़ जिले में है जो जंगली बाघों के विचरण के लिये प्रसिद्ध है।
5. प्रश्नः ताल छापर अभ्यारण्य कहाँ है एवं क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: चूरू जिले में है तथा काले हिरणों एवं कुरजां के लिये प्रसिद्ध है।
6. प्रश्नः राज्य में काला हिरण-चिंकारा संरक्षण योजना किन जिलों में आरम्भ की गई है?
उत्तर: चूरू जिले के तालछापर, जोधपुर जिले के गुढ़ा विश्नोइयां गांव और जैसलमेर जिले के हरिण बहुल क्षेत्रों में काला हिरण-चिंकारा संरक्षण योजना बनाई गई है।
7. प्रश्नः आबू अभयारण्य कहाँ है एवं क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: यह सिरोही जिले में है तथा जंगली मुर्गों के लिये प्रसिद्ध है।
8. प्रश्नः नाहरगढ़ अभयारण्य किस जिले में है?
उत्तर: जयपुर में।
9. प्रश्नः शेरगढ़ अभयारण्य किस जिले में है?
उत्तर: बारां में।
10. प्रश्नः रणथंभौर वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में है?
उत्तर: सवाईमाधोपुर में।
11. प्रश्नः सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है?
उत्तर: अलवर में।
12. प्रश्नः रामसागर वन विहार कहाँ है?
उत्तर: धौलपुर में।
13. प्रश्नः डांगक्षेत्र का प्रमुख अभयारण्य कौनसा है?
उत्तर: कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य, करौली।
14. प्रश्नः बाघों के संरक्षण हेतु राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य कहाँ स्थित हैं?
उत्तर: अलवर एवं रणथंभौर में।
15. प्रश्नः फुलवारी की नाल किस जिले में स्थित है?
उत्तर: उदयपुर जिले में।
16. प्रश्नः दर्रा वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है?
उत्तर: कोटा में।
17. प्रश्नः राज्य में राजीव गांधी बायोस्फीयर रिजर्व कहाँ बनेगा?
उत्तर: दक्षिणी तथा पूर्वी अंचल में स्थित 11 वन्यजीव अभयारण्यों को जोड़कर 11 हजार वर्ग किमी. में एक बायोस्फीयर रिजर्व बनाया जायेगा। 11 अभयारण्यों के प्राकृतिक आवासों एवं जैव विविधता का संरक्षण किया जायेगा तथा सघन वृक्षारोपण करके समस्त अभयारण्यों के मध्य हरे गलियारे विकसित कर उन्हें जोड़ा जायेगा।
18. प्रश्नः राजीव गांधी बायोस्फीयर रिजर्व में राज्य के कौनसे अभयारण्य सम्मिलित होंगे?
उत्तर: 1. धौलपुर जिले के रामसागर, वन विहार तथा केसर बाग, 2. करौली जिले का केलादेवी, 3. सवाईमाधोपुर जिले के रणभम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाईमानसिंह, कवालजी गेम रिजर्व, 4. बूंदी जिले का विषधार, 5. कोटा के दरा (मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान), जवाहर सागर तथा चम्बल अभयारण्य, 6. बारां जिले के शेरगढ़, 7. चित्तौड़गढ़ जिले का भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य।
19.प्रश्नः सरिस्का एवं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के कुशल प्रबंधन के लिये किस संस्था का गठन किया गया है?
उत्तर: बाघ संरक्षण फाउण्डेशन का।
20. प्रश्नः राज्य सरकार ने प्रदेश में चार नए कन्जर्वेशन रिजर्व कौनसे घोषित किये हैं?
उत्तर: 1. सीकर में जीणमाता, 2. झुंझुनूं में मनसामाता, 3. जयपुर में ग्रास फार्म नर्सरी, 4. जैसलमेर में मोखला, 5. नागौर में गोगेलाव, 6. सीकर एवं झुंझुनूं में शाकम्भरी, 7. जोधपुर में गुढ़ा बिश्नोइयां, 8. बारां में शाहाबाद, 9. भीलवाड़ा में हमीरगढ़।
21. प्रश्नः राज्य सरकार ने किन अभयारण्यों में टाइगर रिजर्व क्षेत्र बढ़ाने का निर्णय लिया है?
उत्तर: 1. सवाई मानसिंह अभयारण्य में 4137.4 हैक्टेयर, 2. सवाई माधोपुर अभयारण्य में 4772 हैक्टेयर, 3. कैलादेवी अभयारण्य में 9624 हैक्टैयर 4. सरिस्का टाइगर रिजर्व में 39816.98 हैक्टेयर और 5. बस्सी अभयारण्य में 5396 हैक्टेयर।
22. प्रश्नः केन्द्र सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट के अनुसार पर्यटन को कोर क्षेत्र से किस क्षेत्र में स्थानांतरित होना है?
उत्तर: बफर क्षेत्र में।
23. प्रश्नः राज्य का पहला भालू अभयारण्य (स्लोट बीयर कंजरवेशन रिजर्व) कहाँ स्थापित किया जायेगा?
उत्तर: जालोर जिले के सुंधा माता क्षेत्र में।
24. प्रश्नः जालोर जिले के सुंधा माता क्षेत्र में दुर्लभ भालुओं की कितनी संख्या बची है?
उत्तर: लगभग 300
25. प्रश्नः राजस्थान से भालू किस देश को तस्करी होते हैं?
उत्तर: नेपाल के रास्ते चीन को। चीन में दवा बनाने के लिये भालुओं के पित्ताशय को निकाला जाता है। इसके लिये बर्बरता से उनकी हत्या की जाती है।
26. प्रश्नः राज्य में बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर कहाँ बनाया जायेगा?
उत्तर: जोधपुर जिले के खींचन में। कुरजां पक्षी के लिये।