Blogs Home / Blogs / राजस्थान ज्ञान कोष प्रश्नोत्तरी लेखक - डॉ. मोहन लाल गुप्ता / राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रतीक चिह्न
  • राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रतीक चिह्न

     04.01.2022
    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रतीक चिह्न

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 304

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रतीक चिह्न

    1. प्रश्नः राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रतीक चिह्नों की घोषणा क्यों की जाती है?

    उत्तर: 1. क्षेत्र की प्रतिनिधि जैविक प्रजाति को अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने के लिये। 2. प्राकृतिक धरोहर को लुप्त होने से बचाने के लिये।

    2. प्रश्नः भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न कौनसे हैं?

    उत्तर: पुष्प- कमल, वृक्ष- बरगद, पक्षी- मोर, पशु- बाघ।

    3. प्रश्नः राजस्थान के प्रादेशिक चिह्न कौनसे हैं?

    उत्तर: राज्य पुष्प- रोहिड़ा। राज्य वृक्ष- खेजड़ी। राज्य पक्षी- गोडावण, राज्य पशु- चिंकारा तथा ऊंट।

    4. प्रश्नः रेगिस्तानी सागवान किसे कहा जाता है?

    उत्तर: रोहिड़ा वृक्ष को।

    5. प्रश्नः रोहिड़ा पर किस रंग के पुष्प आते हैं?

    उत्तर: चटख केसरिया तथा पीले रंग के फूल अलग-अलग पेड़ पर आते हैं। यह पुष्प मार्च-अप्रेल में खिलता है।

    6. प्रश्नः रोहिड़ा किस प्रकार का वृक्ष है?

    उत्तर: यह उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय वन क्षेत्रों का वृक्ष है।

    7. प्रश्नः मरुस्थल का कल्प वृक्ष किसे कहते हैं?

    उत्तर: खेजड़ी को।

    8. प्रश्नः खेजड़ी का वानस्पातिक नाम क्या है?

    उत्तर: प्रोसोपिस सिनेरिया।

    9. प्रश्नः खेजड़ी को संस्कृत में क्या कहते हैं?

    उत्तर: शमी।

    10. प्रश्नः रावण दहन से पूर्व किस वृक्ष का पूजन किया जाता है?

    उत्तर: शमी पूजन।

    11. प्रश्नः खेजड़ी वृक्ष की पूजा किस पर्व पर की जाती है?

    उत्तर: दशहरा पर।

    12. प्रश्नः चिंकारा का दूसरा नाम क्या है?

    उत्तर: एन्टीलोप।

    13. प्रश्नः चिंकारा किस आकार का पशु है?

    उत्तर: छोटे आकार का।

    14. प्रश्नः राजस्थान में किस अधिनियम के तहत वन्य पशुओं के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध है?

    उत्तर: वन्य पशु संरक्षण अधिनियम 1972

    15. प्रश्नः 26 व 27 सितम्बर 1998 को सलमान खान, तब्बू तथा सैफअली खान को किस पशु के शिकार के आरोप में पकड़ा गया था?

    उत्तर: ब्लैक बक।


  • Share On Social Media:
Categories
SIGN IN
Or sign in with
×
Forgot Password
×
SIGN UP
Already a user ?
×