राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 6
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान का भारत में स्थान
(जनसंख्या सम्बन्धी आंकड़े - जनगणना 2011)
भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के उपरांत भी, रेगिस्तानी क्षेत्र होने के कारण राजस्थान बहुत से क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ है जबकि पशुधन एवं खनिज सम्पदा की दृष्टि से राजस्थान देश में अच्छी स्थिति में है। बहुत सी कृषि जिंसों के उत्पादन में भी राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। प्रश्न: भारत मे राजस्थान का कौनसा स्थान है?
1.प्रश्नः क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में स्थान
उत्तरः प्रथम
2.प्रश्नः कृषित क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में स्थान
उत्तरः तीसरा
3.प्रश्नः वन क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान
उत्तरः नौवां
4.प्रश्नः पंचायती राज व्यवस्था लागू करने में राजस्थान का भारत में स्थान
उत्तरः प्रथम
5.प्रश्नः कुल जनसंख्या की दृष्टि से भारत में स्थान
उत्तरः आठवां
6.प्रश्नः जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से भारत के राज्यों में स्थान
उत्तरः अठारहवां
7.प्रश्नः जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में स्थान
उत्तरः चौबीसवां
8.प्रश्नः कुल साक्षरता की दृष्टि से राज्यों में स्थान
उत्तरः छब्बीसवां
9.प्रश्नः कुल साक्षरता की दृष्टि से राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में स्थान
उत्तरः तैतीसवां
10.प्रश्नः पुरुष साक्षरता की दृष्टि से राज्यों में स्थान
उत्तरः सत्ताइसवां
11.प्रश्नः पुरुष साक्षरता की दृष्टि से राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में स्थान
उत्तरः सत्ताइसवां
12.प्रश्नः महिला साक्षरता की दृष्टि से राज्यों में स्थान
उत्तरः पैंतीसवां
13.प्रश्नः महिला साक्षरता की दृष्टि से राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में स्थान
उत्तरः पैंतीसवां
14.प्रश्नः रेलमार्ग की लम्बाई के मामले में देश में स्थान
उत्तरः बारहवां
15.प्रश्नः बैंकों की संख्या के मामले में देश में स्थान
उत्तरः बारहवां
16.प्रश्नः मानवीय विकास सूचकांक की दृष्टि से
उत्तरः सत्रहवां
17.प्रश्नः राजस्व प्राप्ति में देश में स्थान
उत्तरः आठवां उत्पादन में राजस्थान का भारत में स्थान
1.प्रश्नः ऊन उत्पादन में देश में स्थान
उत्तरः पहला
2.प्रश्नः दूध उत्पादन में देश में स्थान
उत्तरः दूसरा
3.प्रश्नः कुल पशु सम्पदा की दृष्टि से देश में स्थान
उत्तरः पांचवां
4.प्रश्नः पॉलिस्टर फाइबर उत्पादन में देश में स्थान
उत्तरः दूसरा
5.प्रश्नः सीमेंट उत्पादन में देश मे स्थान
उत्तरः दूसरा
6.प्रश्नः क्रूड ऑयल उत्पादन में देश में स्थान
उत्तरः दूसरा
7.प्रश्नः सीसा, जस्ता एवं तांबा उत्पादन की दृष्टि से देश में स्थान
उत्तरः प्रथम इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
(आर.ए.एस. प्री. 2013/2015- वर्ष 2013-14 में राजस्थान का किस फसल के उत्पादन में समस्त देश में प्रथम स्थान रहा था?- 1. मोटे अनाज, 2. समस्त दालों, 3. रेपसीड, 4. रेपसीड एवं सरसों। उत्तर- रेपसीड एवं सरसों।)