Blogs Home / Blogs / राजस्थान ज्ञान कोष प्रश्नोत्तरी लेखक - डॉ. मोहन लाल गुप्ता / राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : सरकार के अंग
  • राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : सरकार के अंग

     04.12.2021
    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : सरकार के अंग

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 10

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : सरकार के अंग

    सरकार के तीन अंग हैं- विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका। इन्हें लोकतंत्र के तीन स्तम्भ कहा जाता है। बहुत से लोग मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहते हैं। यह लोक ख्याति के रूप में प्रचलित है, चौथे अंग या स्तम्भ जैसी कोई संवैधानिक स्थिति नहीं है।

    1.प्रश्नः सरकार के तीन अंग कौनसे हैं?

    उत्तरः कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका।

    2.प्रश्नः कार्यपालिका के दो भाग कौनसे हैं?

    उत्तरः पहला भाग वैधानिक कार्यपालिका कहलाता है जिसका मुखिया राज्यपाल होता है। दूसरा भाग वास्तविक कार्यपालिका कहलाता है जिसका मुखिया मुख्यमंत्री होता है। वास्तविक कार्यपालिका में पूरा मंत्रिपरिषद एवं नौकरशाही होती है।

    3.प्रश्नः विधायिका का मुख्य कार्य क्या है?

    उत्तरः राज्य की जनता के लिये विधान (कानून) बनाना।

    4.प्रश्नः न्यायपालिका में कौनसी संस्थाएँ आती हैं?

    उत्तरः न्यायपालिका में उच्च न्यायालय तथा अधीनस्थ न्यायालय आते हैं। अधीनस्थ न्यायालयों का वर्गीकरण दीवानी न्यायालय (धन सम्पत्ति सम्बन्धी), फौजदारी न्यायालय (मारपीट सम्बन्धी) तथा राजस्व न्यायालय (राज्यकर सम्बन्धी) आदि में किया जाता है।

    5.प्रश्नः राजस्थान से भारत की लोकसभा के लिये कितने स्थान निर्धारित हैं?

    उत्तरः 25

    6.प्रश्नः राजस्थान से राज्यसभा के लिये कितने स्थान निर्धारित हैं?

    उत्तरः 10

    7.प्रश्नः भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत प्रदेश में एक विधान मण्डल का गठन किया गया है?

    उत्तरः भारतीय संविधान के अनुच्छेद 168 के अंतर्गत।

    8.प्रश्नः विधान मण्डल के अंतर्गत क्या व्यवस्था की गई है?

    उत्तरः एक राज्यपाल तथा एक विधान सभा की स्थापना की गयी है।

    9.प्रश्नः विधानसभा का चुनाव किस प्रकार होता है?

    उत्तरः जनता के द्वारा प्रत्यक्ष वयस्क मतदान से किया जाता है।

    10.प्रश्नः राजस्थान में विधान मण्डल की कितने स्तरीय व्यवस्था है?

    उत्तरः एक स्तरीय। राज्य में विधानसभा की व्यवस्था है। विधान परिषद बनाने के लिये प्रयास कई बार किये गये किंतु यह व्यवस्था आरम्भ नहीं हो सकी।

    11.प्रश्नः राजस्थान की विधानसभा में कितनी सीटें हैं?

    उत्तरः 200

    12.प्रश्नः राजस्थान में पहले आम चुनाव कब हुए थे?

    उत्तरः 1952 में

    13.प्रश्नः राजस्थान मे अब तक कितनी विधान सभाएं चुनी जा चुकी हैं?

    उत्तरः चौदह।

    14.प्रश्नः परिसीमन आयोग द्वारा राजस्थान विधानसभा के लिये विधानसभा क्षेत्रों का नये सिरे से निर्धारण कब हुआ था?

    उत्तरः 25 जनवरी 2006 को।

    15.प्रश्नः राज्य के 25 लोकसभा क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवारों के लिये कितने क्षेत्र आरक्षित हैं?

    उत्तरः अनुसूचित जाति- 4 उत्तरः अनुसूचित जनजाति- 3

    16.प्रश्नः राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से कितने क्षेत्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवारों के लिये आरक्षित हैं?

    उत्तरः 56

    17.प्रश्नः राज्य की नौकरशाही का मुखिया कौन होता है?

    उत्तरः मुख्य सचिव।

    18.प्रश्नः नौकरशाही किसके नियंत्रण में काम करती है?

    उत्तरः मंत्रि परिषद के अधीन।

    19.प्रश्नः राज्य का पुलिस तंत्र किस विभाग के अधीन काम करता है?

    उत्तरः गृह विभाग।

    20.प्रश्नः पुलिस तंत्र का मुखिया कौन होता है?

    उत्तरः पुलिस महानिदेशक।

    21.प्रश्नः राजस्थान में कितने पुलिस आयुक्तालय स्थापित किये गये है?

    उत्तरः 2 (जयपुर एवं जोधपुर)

    22.प्रश्नः जिले में पुलिस तंत्र का मुखिया कौन होता है?

    उत्तरः जिला पुलिस अधीक्षक।


  • Share On Social Media:
Categories
SIGN IN
Or sign in with
×
Forgot Password
×
SIGN UP
Already a user ?
×