Blogs Home / Blogs / राजस्थान ज्ञान कोष प्रश्नोत्तरी लेखक - डॉ. मोहन लाल गुप्ता / राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में चित्रकला
  • राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में चित्रकला

     30.12.2021
    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में चित्रकला

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 248

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में चित्रकला

    1. प्रश्न-   राजस्थान में आदिम मानव द्वारा उकेरे गये रेखांकन कहाँ से मिले हैं?

    उतर- कोटा जिले के आलणियां, दरा, बैराठ तथा भरतपुर जिले के दर नामक स्थानों के शैलाश्रयों में।

    2.प्रश्न-   राजस्थान से प्राप्त विक्रम संवत के पूर्व के सिक्कों पर कौनसे धार्मिक चिह्न अंकित हैं? पशु-पक्षी, सूर्य, चंद्र, धनुष, बाण,

    उतर- स्तूप, स्वास्तिक, वज्र, पर्वत, नदी आदि।

    3. प्रश्न-   बैराठ, रंगमहल तथा आहाड़ से प्राप्त सामग्री पर किस तरह के अंकन मिले हैं?

    उतर- वृक्षावली तथा ज्यामितीय अंकन।

    4.प्रश्न-   किस सम्प्रदाय के साधुओं ने अपनी पोथियों में कलात्मक चित्र बनाये?

    उतर- जैन साधुओं ने। राजपूत चित्रकला

    5. प्रश्न-   राजपूत चित्रकला पर किन विदेशी शैलियों का प्रभाव दिखाई देता है?

    उतर- मुगल एवं ईरानी शैलियों का।

    6.प्रश्न-   राजस्थानी चित्रकला का वैज्ञानिक वर्गीकरण सर्वप्रथम किसने किया?

    उतर- डॉ. आनंद कुमार स्वामी ने ई.1916 में लिखी अपनी पुस्तक ‘राजपूत पेंटिंग’ में किया था।

    7. प्रश्न-   किन विद्वानों ने राजपूताने की चित्रकला को राजपूत चित्रकला कहा?

    उतर- आनंद कुमार स्वामी, ओ. सी. गांगुली, हैवेल आदि विद्वानों ने।

    8.प्रश्न-   किन विद्वानों ने राजपूताने की चित्रकला को राजस्थानी कला कहा?

    उतर- रामकृष्ण दास ने।

    9.प्रश्न-   राजपूत चित्रकला की प्रमुख शैलियां कौनसी हैं?

    उतर- मेवाड़ शैली, मारवाड़ शैली, बूंदी शैली, किशनगढ़ शैली, जयपुर शैली, बीकानेरी शैली, अलवर शैली, कोटा शैली, नाथद्वारा शैली, उणियारा शैली, अजमेर शैली, डूंगरपुर शैली, देवगढ़ शैली आदि।

    10.प्रश्न-   राजपूत चित्रकला की शैलियोंको किस आधार पर अलग-अलग पहचाना जाता है?

    उतर- इन शैलियों को पृष्ठ भूमि, बॉर्डर, पशु-पक्षियों का अंकन, पोशाकों का अंकन, आंखों की बनावट, चित्रों की विषय-वस्तु, चेहरे की दाढ़ी-मूंछें, चिबुक, होंठ आदि की बनावट से अलग-अलग किया जाता है। रंगों के आधार पर भी इनमें वर्गीकरण हो सकता है। बॉर्डर की पट्टी के रंगों से भी इन्हें अलग किया जा सकता है।

    11.प्रश्न-   जयपुर एवं अलवर शैलियों के चित्रों में किस रंग का अधिक प्रयोग होता है?

    उतर- हरे रंग का।

    12.प्रश्न-   जोधपुर एवं बीकानेर शैलियों में किस रंग का अधिक प्रयोग होता है?

    उतर- पीले रंग का।

    13.प्रश्न-   कोटा शैली में किस रंग का अधिक प्रयोग होता है?

    उतर- नीले रंग का।

    14.प्रश्न-   बूंदी शैली में किस रंग का अधिक प्रयोग होता है?

    उतर- सुनहरी रंग का।

    15. प्रश्न-   किशनगढ़ शैली में किस रंग का अधिक प्रयोग होता है?

    उतर- सफेद एवं गुलाबी रंग का।

    16. प्रश्न-   उदयपुर शैली में बॉर्डर की पट्टी में किस रंग का प्रयोग होता है?

    उतर- पीले रंग का।

    17. प्रश्न-   किशनगढ़ शैली में बॉर्डर की पट्टी में किस रंग का प्रयोग होता है?

    उतर- गुलाबी एवं हरा।

    18. प्रश्न-   बूंदी शैली में बॉर्डर की पट्टी में किस रंग का प्रयोग होता है?

    उतर- लाल एवं सुनहरी।

    19. प्रश्न-   जयपुर शैली में बॉर्डर की पट्टी में किस रंग का प्रयोग होता है?

    उतर- चंदेरी एवं लाल रंग।

    20.प्रश्न-   मेवाड़ स्कूल में कौनसी शैलियां एवं उपशैलियां आती हैं?

    उतर- नाथद्वारा शैली, देवगढ़ उपशैली, शाहपुरा उपशैली, उदयपुर शैली, सावर उपशैली, बागौर ठिकाणे की उपशैली, बेंगू ठिकाणे की उपशैली, केलवा ठिकाणे की उपशैली।

    21.प्रश्न-   मारवाड़ स्कूल में कौनसी शैलियां एवं उपशैलियां आती हैं?

    उतर- जोधपुर शैली, किशनगढ़ शैली, नागौर उपशैली, सिरोही शैली, बीकानेर शैली, जैसलमेर शैली, भिणाय ठिकाणे की उपशैली, घाणेराव शैली, जूनियां शैली।

    22. हाड़ौती स्कूल में कौनसी शैलियां एवं उपशैलियां आती हैं?

    उतर- बूंदी शैली, झालावाड़ शैली, कोटा शैली।

    23. प्रश्न-   ढूंढाड़ स्कूल में कौनसी शैलियां एवं उपशैलियां आती हैं?

    उतर- आम्बेर शैली, शेखावाटी शैली, उणियारा ठिकाणे की उपशैली, ईसरदा ठिकाणे की उपशैली, शाहपुरा शैली, जयपुर शैली, अलवर शैली।


  • Share On Social Media:
Categories
SIGN IN
Or sign in with
×
Forgot Password
×
SIGN UP
Already a user ?
×