राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान
05.01.2022
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 299
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान
1. प्रश्नः राजस्थान में राष्ट्रीय उद्यान कौनसे हैं?
उत्तर: राजस्थान में विधिवत् रूप से घोषित दो ही राष्ट्रीय उद्यान हैं- (1.) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान (सवाईमाधोपुर, क्षेत्रफल 392 वर्ग किमी.) (2.) केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर, क्षेत्रफल 28.73 वर्ग किमी.) को विधिवत् राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है। इनके अतिरिक्त दो और राष्ट्रीय उद्यानों को विधिवत् राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जाना अभी शेष है- (1.) राष्ट्रीय मरु उद्यान (जैसलमेर, क्षेत्रफल 3,162 वर्ग किमी.), (2.) सरिस्का अभयारण्य (अलवर, 800 वर्ग किमी.) तथा (3.) नाहरगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अभयारण्य (जयपुर, 50 वर्ग किमी.)। इन्हें राष्ट्रीय उद्यान घोषित करने की प्रारम्भिक घोषणाएं हो चुकी हैं। इन क्षेत्रों में स्थित समस्त प्रकार के निजी अधिकारों को राज्य सरकार को समर्पित हो जाने के पश्चात् इन्हें विधिवत रूप में राष्ट्रीय घोषित किया जा सकेगा।
2. प्रश्नः मुकुन्दरा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ बनाया गया है?
उत्तर: विन्ध्य पर्वत शृखलाओं में कोटा एवं चित्तौड़गढ़ जिले में विस्तृत 199.55 वर्ग किमी. क्षेत्र में मुकुन्दरा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की जा रही है।
3. प्रश्नः रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का नया नाम क्या है?
उत्तर: राजीव गांधी नेशनल पार्क।
4. प्रश्नः किस वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है?
उत्तर: 28 नवम्बर 2011 को राज्य सरकार ने कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा देने का निर्णय लिया। इसका क्षेत्रफल 508.60 वर्ग किमी. होगा जिसमें कुम्भलगढ़ अभयारण्य के 23 वनखण्डों की 401.51 वर्ग किमी. तथा टॉडगढ़ रावली अभयारण्य के 5 वनखण्डों की 107.09 वर्ग किमी. भूमि सम्मिलित होगी। इसमें पाली, उदयपुर और राजसमन्द जिलों के क्षेत्र आयेंगे।
5. प्रश्नः राज्य में अरावली राष्ट्रीय उद्यान कहाँ विकसित किया जायेगा?
उत्तर: कुंभलगढ़ तथा टाडगढ़-रावली वन्यजीव अभयारण्यों के लिये 508.60 वर्ग किमी. क्षेत्र को अरावली राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर विकसित किया जायेगा। राष्ट्रीय मरु उद्यान
6. प्रश्नः राजस्थान के किस अभयारण्य क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर गुजरती है?
उत्तर: राष्ट्रीय मरु उद्यान में।
7. प्रश्नः राष्ट्रीय मरु उद्यान किन जिलों में स्थित है?
उत्तर: जैसलमेर एवं बाड़मेर।
8. प्रश्नः आकल काष्ठ जीवाष्म पार्क किस राष्ट्रीय उद्यान का भाग है?
उत्तर: राष्ट्रीय मरु उद्यान का।
9. प्रश्नः नेशनल वुड फॉसिल पार्क किस राष्ट्रीय उद्यान का भाग है?
उत्तर: राष्ट्रीय मरु उद्यान का।
10. प्रश्नः नेशनल वुड फॉसिल पार्क किस जिले में स्थित है?
उत्तर: जैसलमेर।
11. प्रश्नः राष्ट्रीय मरु उद्यान के अंतर्गत कितना क्षेत्र आता है?
उत्तर: 3,162 वर्ग किमी.।
12. प्रश्नः राष्ट्रीय मरु उद्यान में कौनसी प्राणी निवास करते हैं?
उत्तर: ग्रेट इण्डियन बस्टर्ड, चिंकारा, मरु बिल्ली, मरु लोमड़ी, सियार, भेड़िया, कीट समूह, साठ से अधिक विलुप्त-प्रायः स्तनधारी और सरीसृप की 51 प्रजातियां निवास करती हैं।
13. प्रश्नः राष्ट्रीय मरु उद्यान में कौनी वनस्पतियां पाई जाती हैं?
उत्तर: मरुद्भिद प्रकार की प्रजातियां। खेजड़ी तथा रोहिड़ा स्वाभाविक रूप से पाये जाते हैं।
14. प्रश्नः राष्ट्रीय मरु उद्यान में कितने वर्ष पुराने जीवाश्म मौजूद हैं?
उत्तर: 180 लाख वर्ष।
15. प्रश्नः राष्ट्रीय मरु उद्यान का सीमा क्षेत्र क्यों पुनर्निर्धारित किया जायेगा?