राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नदियाँ
06.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 26
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नदियाँ
लूनी
1.प्रश्नः अरावली से निकलकर पश्चिम की ओर बहने वाली राजस्थान की एकमात्र नदी कौनसी है?
उत्तरः लूनी।
2.प्रश्नः संस्कृत साहित्य में लूनी नदी के क्या नाम मिलते हैं?
उत्तरः लवणाद्रि तथा लवणवती।
3.प्रश्नः लूनी किस प्राचीन नदी की शाखा अथवा प्रमुख सहायक नदी है?
उत्तरः वैदिक सरस्वती नदी के क्षेत्र में बहने वाली यह नदी सरस्वती की प्रमुख सहायक नदी है। सरस्वती अब भूगर्भा है। कुछ लोग इसे सरस्वती की एक शाखा ही मानते हैं।
4.प्रश्नः लूनी नदी का बहाव मार्ग क्या है?
उत्तरः पुष्कर क्षेत्र में स्थित नाग पहाड़ से निकलकर नागौर, जोधपुर, बाड़मेर तथा जालोर जिलो में बहती हुई कच्छ के रण में झील की तरह फैल जाती है।
5.प्रश्नः लूनी की कुल लम्बाई कितनी है?
उत्तरः 320 किलोमीटर
6.प्रश्नः लूनी नदी में बाढ़ कब आती है?
उत्तरः जब पुष्कर की पहाड़ियों में अधिक वर्षा होती है तो लूनी नदी मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे जोधपुर और जालोर जिले के कुछ गाँव तथा बाड़मेर जिले का बालोतरा कस्बा प्रभावित होते हैं।
7.प्रश्नः लूनी नदी के कारण किन जिलों में अस्थाई झीलों का निर्माण होता है?
उत्तरः बाड़मेर तथा जालोर जिले में इस नदी के चौड़े क्षेत्र में फैल जाने के कारण स्थान-स्थान पर अस्थायी झीलें बन जाती हैं जो सर्दियों के आने तक सूख जाती हैं।
8.प्रश्नः लूनी की सहायक नदियाँ कौनसी हैं?
उत्तरः लूनी की सहायक नदियाँ सूकड़ी, लीलड़ी, जोजरी, जवाई, बाण्डी, मीठड़ी व सगाई आदि हैं। घग्घर
9.प्रश्नः घग्घर नदी के कारण किन जिलों में बाढ़ आती है?
उत्तरः घग्घर नदी श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों की प्रमुख नदी है जो वर्षा ऋतु में विशाल रूप धारण कर लेती है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर देती है।
10.प्रश्नः घग्घर नदी का उद्गम क्षेत्र बताइये।
उत्तरः यह नदी शिमला के निकट कालका की पहाड़ियों से निकलती है।
11.प्रश्नः घग्घर नदी राजस्थान में कहाँ से प्रवेश करती है?
उत्तरः हरियाणा में बहती हुई हनुमानगढ़ के निकट राजस्थान में प्रवेश करती है।
12.प्रश्नः हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी को क्या कहते हैं?
उत्तरः हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के पाट को नाली कहते हैं।
13.प्रश्नः किस नदी को सरस्वती का अवशिष्ट रूप माना जाता है?
उत्तरः घग्घर नदी
14.प्रश्नः घग्घर नदी का प्रवाह क्षेत्र क्या है?
उत्तरः पहले यह नदी तलवाड़ा, सूरतगढ़, अनूपगढ़ होती हुई, भारत पाक सीमा को पार करके पाकिस्तान के बहावलपुर जिले के टीलों में लुप्त हो जाती थी। वर्तमान समय में यह नदी हनुमानगढ़ से कुछ ही आगे बढ़ पाती है।
15.प्रश्नः घग्घर नदी की कुल लम्बाई कितनी है।?
उत्तरः 465 किलोमीटर। पश्चिमी बनास
16.प्रश्नः पश्चिमी बनास कहाँ से निकलती है?
उत्तरः यह नदी सिरोही जिले में अरावली पर्वतमाला से निकलती है।
17.प्रश्नः पश्चिमी बनास का प्रवाह क्षेत्र क्या है?
उत्तरः यह सिरोही जिले से निकलकर गुजरात में बहती हुई कच्छ की खाड़ी में जाकर गिरती है।
18.प्रश्नः इसका जलग्रहण क्षेत्र कितना है?
उत्तरः 3000 वर्ग किलोमीटर पश्चिमी राजस्थान की अन्य नदियाँ
19.प्रश्नः सुकैल नदी कहाँ से कहाँ तक बहती है?
उत्तरः यह नदी जालोर के पर्वतीय भाग से निकलकर गुजरात में कच्छ की खाड़ी में गिरती है।
20.प्रश्नः सुकैल नदी का जलग्रहण क्षेत्र कितना है?
उत्तरः 1940 वर्ग किलोमीटर
21.प्रश्नः सूकड़ी नदी किन जिलों में होकर बहती है?
उत्तरः सिरोही, जालोर, बाड़मेर।
22.प्रश्नः माछू किस क्षेत्र की नदी है?
उत्तरः पश्चिमी राजस्थान की।
23.प्रश्नः जोजरी नदी के निकट कौनसा नगर बसा हुआ है?
उत्तरः जोधपुर।
24.प्रश्नः उन जिलों के नाम बनाइये जिनमें कोई नदी नहीं बहती?
उत्तरः चूरू एवं बीकानेर।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2008, जब पुष्कर की पहाड़ियों में भारी वर्षा होती है तो बाढ़ कहाँ आती है- (1.) अजमेर, (2.) सवाईमाधोपुर, (3.) बालोतरा, (4.) सोजत ? 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2007, पूर्व में जब घग्घर नदी बाढ़ के उफान में होती थी, तो कहाँ पहुँच जाती थी- तलवाड़ा झील, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, फोर्ट अब्बास? उत्तर- फोर्ट अब्बास। 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2007, कौन सा जोड़ा गलत है- (1.) घघर - नाली, (2.) सेवण घास - अलवर (3.) संगमरमर - नागौर, (4.) मलवा बाढ़ - बाड़मेर ?