राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राज्य से बाहर स्थित प्रमुख बाँध
06.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 30
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राज्य से बाहर स्थित प्रमुख बाँध
1.प्रश्नः राज्य से बाहर स्थित प्रमुख बाँध कौनसे हैं जिनसे राजस्थान को जलापूर्ति होती है?
उत्तरः भाखड़ा नागल बाँध, गांधी सागर बाँध, पोंग बाँध, हरिके बाँध, सरदार सरोवर बाँध।
2.प्रश्नः पण्डोह बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
उत्तरः व्यास नदी पर। भाखड़ा नागल बाँध
3.प्रश्नः भाखड़ा नागल बाँध किस नदी पर बना हुआ है
उत्तरः सतलज नदी।
4.प्रश्नः भाखड़ा नागल बाँध कहाँ स्थित है?
उत्तरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नागल गाँव के निकट।
5.प्रश्नः भाखड़ा नागल बाँध कब बना?
उत्तरः इसका प्रारम्भिक काम 1948 में आरम्भ हुआ। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1955 में इसकी नींव का शिलान्यास किया तथा इसने 1963 में काम करना आरम्भ किया। 1970 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हो गया।
6.प्रश्नः भाखड़ा नागल परियोजना से कौनसे राज्य जुड़े हुए हैं?
उत्तरः राजस्थान पंजाब एवं हरियाणा।
7.प्रश्नः भाखड़ा नागल परियोजना से राजस्थान के किस जिले में सिंचाई हेतु नहर बनाई गई?
उत्तरः गंगानगर।
8.प्रश्नः भाखड़ा नागल समझौते के अनुसार राज्य को इस बाँध से कितना पानी मिलता है?
उत्तरः 1.41 मिलियन एकड़ फुट पानी।
9.प्रश्नः भाखड़ा नहर से राज्य की कितनी भूमि में सिंचाई होती है?
उत्तरः 5.82 लाख हैक्टेयर भूमि में।
10.प्रश्नः भाखड़ा नांगल बांध से किस जिले में सर्वाधिक सिंचाई होती है ?
उत्तरः इस परियोजना से राजस्थान के गंगानगर जिले में सिंचाई हेतु भाखड़ा नहर प्रणाली बनाई गयी है।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 1999, राजस्थान के किस जिले में भाखड़ा नांगल बांध से सर्वाधिक सिंचाई होती है? गांधी सागर बाँध
11.प्रश्नः गांधी सागर बाँध किस नदी पर स्थित है?
उत्तरः
12.प्रश्नः गांधी सागर बाँध कहाँ स्थित है?
उत्तरः मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमाओं के निकट मध्यप्रदेश में स्थित है।
13.प्रश्नः राजस्थान का कौनसा गाँव गांधी सागर बाँध के सबसे निकट स्थित है ?
उत्तरः गाँव गांधी सागर बाँध से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं तहसील का चौरासीगढ़ गाँव निकट है।
14.प्रश्नः गांधी सागर बाँध कब बनकर तैयार हुआ?
उत्तरः ई. 1960
15.प्रश्नः गांधी सागर बाँध की लम्बाई, ऊँचाई तथा भराव क्षमता कितनी है?
उत्तरः इस बाँध की लम्बाई 510 मीटर, ऊँचाई 62 मीटर, भराव क्षमता 845 करोड़ घनमीटर है।
16.प्रश्नः गांधी सागर बाँध से कितनी नहरें निकाली गयी हैं?
उत्तरः दो
17.प्रश्नः गांधी सागर बाँध से निकाली गई नहरों से किन क्षेत्रों में सिंचाई होती है?
उत्तरः बाईं नहर 131 किमी लम्बी है जिससे राजस्थान के बूँदी जिले में सिंचाई होती है। दायीं नहर 130 किमी लम्बी है जिससे मध्यप्रदेश में सिंचाई होती है।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 अधिशासी अधिकारी भर्ती संवीक्षा परीक्षा 2008, चम्बल नदी पर गांधी सागर बांध कहाँ स्थित है ? पोंग बाँध
18.प्रश्नः पोंग बाँध कहाँ स्थित है?
उत्तरः हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी पर तलवाड़ा के निकट।
19.प्रश्नः पोंग बाँध का दूसरा नाम क्या है?
उत्तरः व्यास बाँध
20.प्रश्नः पोंग बाँध कब बनकर पूरा हुआ?
उत्तरः ई. 1974
21.प्रश्नः पोंग बाँध से निर्मित झील का क्या नाम है?
उत्तरः महाराणा प्रताप सागर
22.प्रश्नः पोंग बाँध की ऊँचाई कितनी है?
उत्तरः 133 मीटर।
23.प्रश्नः पोंग बाँध से किस नहर को जल मिलता है?
उत्तरः इंदिरा गांधी नहर। हरिके बाँध
24.प्रश्नः हरिके बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
उत्तरः पंजाब में व्यास एवं सतलुज के संगम पर।
25.प्रश्नः इस बाँध से किस नहर को जल मिलता है?
उत्तरः इंदिरा गांधी नहर सरदार सरोवर बाँध
26.प्रश्नः सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर स्थित है?
उत्तरः गुजरात में नर्बदा नदी पर
27.प्रश्नः सरदार सरोवर बाँध से कौनसी नहर निकाली गई है?
उत्तरः नर्बदा नहर
28.प्रश्नः सरदार सरोवर बाँध से राजस्थान के किन जिलों को पेयजल एवं सिंचाई जल की आपूर्ति की जाती है?