राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नहरें
06.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 36
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नहरें
गंगनहर
1.प्रश्नः राज्य में सबसे पहले स्थापित होने वाली नहर परियोजना कौनसी है?
उत्तरः गंगनहर परियोजना।
2.प्रश्नः विश्व की सबसे पुरानी एवं विकसित नहर व्यवस्था भारत में कौनसी है?
उत्तरः गंगनहर।
3.प्रश्नः गंगनहर परियोजना किसने बनायी थी?
उत्तरः बीकानेर नरेश गंगासिंह ने अंग्रेज सरकार से अनुमति लेकर गंगनहर परियोजना बनायी थी।
4.प्रश्नः यह परियोजना किस नदी पर स्थित है?
उत्तरः सतलज नदी
5.प्रश्नः गंगनहर परियोजना कब स्वीकृत हुई थी?
उत्तरः ई. 1920
6.प्रश्नः इस नहर का उद्घाटन किसने किया?
उत्तरः 26 अक्टूबर 1927 को त्तकालीन वायसराय लॉर्ड इरविन
7.प्रश्नः गंगनहर परियोजना कब पूरी हुई थी?
उत्तरः ई. 1927 में 89 मील (142 किलोमीटर) लम्बी गंगनहर बन कर तैयार हुई।
8.प्रश्नः इस नहर के निर्माण में किस योजक सामग्री का प्रयोग हुआ है?
उत्तरः चूना
9.प्रश्नः 1947 में भारत पाक-विभाजन का गंगनहर पर क्या परिणाम पड़ा?
उत्तरः गंगनहर से सिंचित 105 लाख हैक्टेयर भूमि में से 84 लाख हैक्टेयर भूमि पाकिस्तान में चली गयी।
10.प्रश्नः वर्तमान में गंगनहर की लम्बाई कितनी है?
उत्तरः 129 किलोमीटर है जिसमें से 112 किमी पंजाब में है।
11.प्रश्नः वर्तमान में गंगनहर राजस्थान के किन जिलों में बहती है?
उत्तरः श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़
12.प्रश्नः गंगनहर की शीर्ष स्थल पर अधिकृत क्षमता कितनी है?
उत्तरः इस नहर की शीर्ष स्थल पर अधिकृत क्षमता 2720 क्यूसेक है।
13.प्रश्नः गंगनहर से कितने क्षेत्र में सिंचाई होती है?
उत्तरः कुल सिंचित क्षेत्र 3.08 लाख हैक्टेयर (7.60 लाख एकड़) है।
14.प्रश्नः गंगनहर को कुल आवंटित किये गये जल की मात्रा कितनी है?
उत्तरः नहर को कुल आवंटित किये गये जल की मात्रा 1.44 एम.ए.एफ. है।
15.प्रश्नः गंगनहर के आधुनिकीकरण की योजना कब आरम्भ की गई?
उत्तरः वर्ष 2005 में इस नहर के आधुनिकीकरण की योजना आरम्भ की गई ।
16.प्रश्नः गंगनहर के आधुनिकीकरण पर कितनी राशि व्यय होगी?
उत्तरः वर्ष 2011 में 621.42 करोड़ रुपये की संशोधित स्वीकृति दी गई है।
17.प्रश्नः गंगनहर के आधुनिकीकरण से क्या लाभ होगा?
उत्तरः आधुनिकीकरण का काम पूरा होने पर 710.45 क्यूसेक पानी की हानि रुकेगी तथा सिंचाई सघनता 60 प्रतिशत से बढ़कर 79 प्रतिशत हो जायेगी। गंगनहर लिंक चैनल
18.प्रश्नः गंगनहर लिंक चैनल कब आरंभ हुई?
उत्तरः गंगनहर लिंक चैनल 1984 में आरंभ हुई।
19.प्रश्नः गंगनहर लिंक चैनल की लम्बाई कितनी है?
उत्तरः इसकी लम्बाई 80 किलोमीटर है।
20.प्रश्नः गंगनहर लिंक चैनल से किन जिलों में सिंचाई होती है?
उत्तरः श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2010, गंगनहर जो सबसे पुरानी नहरों में से है, का निर्माण गंगासिंहजी ने करवाया- (अ.) 1930 में, (ब.) 1927 में, (स.) 1944 मे, (द.) 1932 में ? नर्मदा नहर परियोजना
21.प्रश्नः नर्मदा नहर कहाँ से निकलती है?
उत्तरः सरदार सरोवर बाँध (गुजरात राज्य में)
22.प्रश्नः नर्मदा मुख्य नहर की लम्बाई कितनी है?
उत्तरः 458 किमी।
23.प्रश्नः राजस्थान में मुख्य नहर का प्रवाह कितना है?
उत्तरः 74 किलोमीटर
24.प्रश्नः नर्मदा नदी के जल में राजस्थान का हिस्सा कितना है?
उत्तरः 0.50 मिलियन एकड़ फीट
25.प्रश्नः यह राजस्थान में कहाँ से प्रवेश करती है?
उत्तरः जालौर जिले में सीलू के पास राजस्थान में प्रवेश
26.प्रश्नः नर्मदा नहर की संशोधित लागत कितनी है?
उत्तरः 2481.49 करोड़ रुपये
27.प्रश्नः नर्मदा नहर परियोजना के तहत कितने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी?
उत्तरः 2.46 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
28.प्रश्नः नर्मदा नहर परियोजना से कितने गाँवों एवं शहरों को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध होगी?
उत्तरः जालोर जिले में 874 एवं बाड़मेर जिले में 667 कुल 1541 गाँवों एवं जालोर जिले के 3 कस्बों को।
29.प्रश्न - भारत की प्रथम सम्पूर्ण फव्वारा सिंचाई आधारित नहर परियोजना कहाँ बनाई गई है?
उत्तर - भारत की प्रथम सम्पूर्ण फव्वारा सिंचाई आधारित नर्मदा नहर परियोजना की सांचौर लिफ्ट वितरिका (जालोर जिला) एवं गुडामालाणी (बाड़मेर जिला) की भदराई लिफ्ट वितरिका का काम पूरा हो गया है।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा-1997, निम्नलिखित पर व्याख्यात्मक टिप्पणियां लिखिये- नर्बदा नहर परियोजना। 2 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2004, जालोर व बाड़मेर जिलों तक पानी पहुँचाने के लिये किस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है? इंदिरा गांधी नहर परियोजना
30.प्रश्न - एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित परियोजना कौनसी है?
उत्तर - इंदिरा गांधी नहर परियोजना
31.प्रश्न - मरुस्थल की जीवन रेखा किसे कहा जाता है?
उत्तर - इंदिरा गांधी नहर को मरुस्थल की जीवन रेखा तथा मरुगंगा कहा जाता है।
32.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर के निर्माण की योजना किसने बनाई?
उत्तर - जब भारत पाक विभाजन के कारण गंगनहर द्वारा सिंचित काफी क्षेत्रफल पाकिस्तान में चला गया तो बीकानेर नरेश सादूलसिंह ने रियासत के मुख्य अभियंता कंवरसेन से एक नयी नहर की परियोजना बनवायी।
33.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर का प्रस्ताव भारत सरकार के पास स्वीकृति के लिये कब भेजा गया?
उत्तर - 1948 में।
34.प्रश्न - इस नहर का सर्वेक्षण कार्य कब आरंभ हुआ?
उत्तर - 1955 में अंतर्राज्यीय जल समझौते के बाद ।
35.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर की आधारशिला कब रखी गई?
उत्तर - 31 मार्च 1958 को केन्द्रीय गृह मंत्री गोविंद वल्लभ पंत ने इस परियोजना की आधार शिला रखी।
36.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर को किन बाँधों से जल मिलता है?
उत्तर - हरिके बाँध तथा पोंग बाँध।
37.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर का उद्गम (प्रारम्भ बिंदु) कहाँ से होता है?
उत्तर - पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर स्थित हरिके बैराज से।
38.प्रश्न - राजस्थान में यह नहर कहाँ प्रवेश करती है?
उत्तर - हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील में मसीतावाली
39.प्रश्न - मुख्य नहर का अंतिम बिंदु कहाँ है?
उत्तर - छतरगढ़ (जिला बीकानेर)
40.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर परियोजना का अंतिम बिंदु कहाँ है?
उत्तर - गडरारोड (बाड़मेर जिला)। मुख्य नहर के अंतिम बिंदु मोहनगढ से गडरारोड तक बाबा रामदेव उपशाखा निकाली गई है। 41.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर के उद्गम स्थल पर मुख्य नहर के तल की चौड़ाई कितनी है?
उत्तर - 40 मीटर
42.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर में बहने वाले पानी की गहराई कितनी है?
उत्तर - 6.4 मीटर
43.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर की जल प्रवाह क्षमता कितनी है?
उत्तर - 523 घन मीटर प्रति सैकेण्ड (18.500 क्यूसेक)
44.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर का आरम्भिक नाम क्या था?
उत्तर - राजस्थान नहर।
45.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर का नाम कब बदला गया?
उत्तर - ई. 1984 में इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद इस नहर का नाम राजस्थान नहर से बदलकर इंदिरागांधी नहर किया गया। 46.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर परियोजना का क्या उद्देश्य है?
उत्तर - इंदिरा गॉंधी नहर परियोजना का उद्देश्य राजस्थान के पश्चिमी भाग में सिंचाई, पेयजल एवं अन्य उपयोग के लिए पानी उपलब्ध करवाना है।
47.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर से किन जिलों में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध करवाया जाता है?
उत्तर - गंगानगर, हनुमागढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर तथा बाड़मेर जिलों में 18.72 लाख हैक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध करवाया जाता है।
48.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर की लम्बाई कितनी है?
उत्तर - 649 किलोमीटर (204 किमी फीडर व 445 किमी मुख्य नहर)
49.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर की फीडर नहर की लम्बाई कितनी है?
उत्तर - इंदिरा गांधी नहर के 204 किलोमीटर के प्रारंभिक भाग को फीडर नहर कहते हैं। इसमें से प्रथम 169 किलोमीटर पंजाब में, 14 किलोमीटर हरियाणा में तथा शेष 21 किलोमीटर भाग राजस्थान में है।
50.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर के कितने चरण हैं?
उत्तर - दो चरण हैं, प्रथम चरण(1958-1986) में 204 किमी. लम्बी फीडर नहर, 189 किमी. लम्बी मुख्य नहर तथा 3,454 किमी. लम्बी शाखाओं एवं वितरिकाओं का निर्माण किया गया। बीकानेर लिफ्ट (कंवरसेन लिफ्ट) नहर भी इसी चरण में पूरी हुई।
51.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर के प्रथम चरण के पूर्ण होने पर राज्य में कितने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी?
उत्तर - इस चरण के पूरा होने पर 5.87 लाख हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा प्राप्त हुई।
52.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर के द्वितीय चरण में कितनी लम्बाई में निर्माण सम्मिलित है?
उत्तर - 256 किमी. लम्बी मुख्य नहर एवं 5,780 किमी. लम्बी वितरिकाओं का कार्य सम्मिलित है।
53.प्रश्न - द्वितीय चरण में इंदिरा गांधी नहर से कितने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई?
उत्तर - द्वितीय चरण में 13.17 लाख हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र सृजित हुआ। इसमें से 4.22 लाख हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र 6 लिफ्ट योजनाओं के अंतर्गत आता है।
54.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर परियोजना के पूर्ण होने पर कितने क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी?
उत्तर - इंदिरा गांधी नहर परियोजना के पूर्ण होने पर प्रतिवर्ष16.17लाख हेक्टेयर (प्रारम्भ में 19.63 लाख हेक्टेयर प्रस्तावित थी) क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।
55.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर परियोजना पूर्ण होने पर पश्चिमी राजस्थान के कितने जिलों की जनसंख्या को पीने के पानी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी?
उत्तर - परियोजना पूर्ण होने पर पश्चिमी राजस्थान के नौ जिलों की जनसंख्या को पीने के पानी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
56.प्रश्न - इस परियोजना से सिंचाई एवं मानव बस्तियों में पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ और कहाँ जल उपलब्ध कराया जा रहा है?
उत्तर - (1.) सीमांत क्षेत्रों में नियुक्त सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों को। (2.) उद्योगों एवं विद्युत उत्पादन केन्द्रों को।
57.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर से जैसलमेर जिले के किन क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है?
उत्तर - इस नहर से जैसलमेर शहर एवं रामगढ़ गॉंव को भी पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
58.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर से वर्तमान में कुल कितने गाँवों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है?
उत्तर - इस परियोजना से बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर नगरों सहित इन जिलों के 1,107 गाँवों में 65.88 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
59.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर परियोजना से और क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर - इस परियोजना के कारण रेगिस्तान का प्रसार रुका है तथा मानव अधिवास बढ़ा है। बीकानेर जिले के पूगल, बरसलपुर, चारणवाला, गंगानगर जिले के अनूपगढ़, सूरतगढ़ एवं मांगरोल में लघु शक्ति के विद्युत उत्पादन गृह स्थापित हुए हैं।
60.प्रश्न - इस नहर के निर्माण पर अब तक कितनी राशि व्यय हो चुकी है?
उत्तर - मार्च 2010 के अन्त तक प्रथम चरण पर 3,671.80 करोड़ रुपये 490.03 करोड़ रुपये व द्वितीय चरण पर 3,181.77 करोड़ रुपये) व्यय हो चुके हैं।
61.प्रश्न - आपणी योजना किस नहर पर आरम्भ की गई है?
उत्तर - यह योजना जर्मनी के ज्ञथ्ॅ के सहयोग से इंदिरा गांधी नहर पर चूरू जिले में स्थापित की गई है।
62.प्रश्न - आपणी योजना (गंधेली साहवा परियोजना) किस उद्देश्य से आरम्भ की गई है?
उत्तर - चूरू, हनुमानगढ़ एवं झुंझुनूं जिलों के गाँवों सहित सरदार शहर तथा तारानगर को पेयजल आपूर्ति।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2007, इंदिरा गांधी नहर का निर्माण कार्य वर्ष 1958 से प्रारंभ हुआ। इसका उद्गम कहां से है? 2 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा,1988- टिप्पणी लिखिये- इंदिरा गांधी नहर परियोजना। आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा वर्ष 1996, व्याख्यात्मक टिप्पणी लिखिये- इंदिरागंाधी नहर परियोजना। 3 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा वर्ष 1994, टिप्पणी लिखिये- मरुगंगा। 4 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा, 1987- राजस्थान में से किसी एक बोली में इंदिरा गांधी नहर की राजस्थान के लिये महत्ता का मूल्यांकन कीजिये। इंदिरा गांधी नहर की लिफ्ट योजनाएँ
63.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर की लिफ्ट योजनाएँ कौनसी हैं?
64.प्रश्न - इंदिरा गांधी नहर की लिफ्ट योजनाओं में सबसे लम्बी योजना कौनसी है?
उत्तर - गंधेली साहबा लिफ्ट नहर की लम्बाई सर्वाधिक 109 किमी. है।
65.प्रश्न - गंधेली-साहबा लिफ्ट योजना से किस जिले में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है?
उत्तर - चूरु जिले के 175 गाँवों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है
66.प्रश्न - कंवर सेन लिफ्ट नहर से कितनी भूमि पर सिंचाई सुविधा दी गई तथा किस जिले में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है?
उत्तर - कंवर सेन लिफ्ट नहर से 0.59 लाख हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा दी गयी। बीकानेर नगर एवं परियोजना क्षेत्र के 99 गाँवों को पेयजल भी उपलब्ध करवाया गया।
67.प्रश्न - राजीव गांधी लिफ्ट नहर योजना से किस जिले में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है?
उत्तर - राजीव गांधी लिफ्ट नहर योजना से जोधपुर-शहर एवं जोधपुर जिले के 158 गाँवों एवं कस्बों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
68.प्रश्न - गजनेर लिफ्ट से किस जिले को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है?
उत्तर - मुख्य नहर वाया गजनेर लिफ्ट से नागौर को भी जल उपलब्ध कराया गया है।
69.प्रश्न - बाड़मेर लिफ्ट कैनाल किस जिले में बनाई गई है?
उत्तर - बाड़मेर जिला
70.प्रश्न - बाड़मेर लिफ्ट कैनाल किस उद्देश्य से बनाई गई है?
उत्तर बाड़मेर शहर सहित बाड़मेर जिले के 529 गाँवों एवं जैसलमेर जिले के 162 गाँवों में पेयजल की आपूर्ति हेतु
71.प्रश्न - बाड़मेर लिफ्ट कैनाल योजना को कब स्वीकृति दी गई?
उत्तर - ई. 2003
72.प्रश्न - बाड़मेर लिफ्ट कैनाल योजना की संशोधित स्वीकृति कितनी है?
उत्तर - 845.66 करोड़ रुपये
73.प्रश्न - इस येाजना में कितनी लम्बी पाइप लाइन बिछाई गई है?
उत्तर - जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ से निकलने वाली इंदिरा गांधी नहर से बाड़मेर जिले के गाँवों को पाइप लाइनों से जोड़ने के लिये 180 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन बिछाई गई है।
74.प्रश्न - बाड़मेर लिफ्ट कैनाल से कितने लोग लाभान्वित होंगे?
उत्तर - इस योजना से 6 लाख लोग लाभान्वित होंगे तथा बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में स्थित लगभग 60 हजार सैनिक आबादी को भी पेयजल की आपूर्ति होगी।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2013, सामान्य ज्ञान, सुमेलित कीजिये- लिफ्ट परियोजना- अ. कंवरसेन लिफ्ट नहर, ब. गंधेली-साहबा लिफ्ट परियोजना, स. राजीव गांधी लिफ्ट नहर, द. गजनेर लिफ्ट परियोजना। पीने के पानी की आपूर्ति - 1. नागौर, 2. जोधपुर, 3. चूरू, 4. बीकानेर। 2 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2004, पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट केनाल से प्रमुखतः कौनसे जिलों को जलापूर्ति की जाएगी। 3 आर.ए.एस. प्रारम्भिक परीक्षा, 2012- निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही नहीं है- (1.) कुंए एवं नलकूप राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन हैं, (2.) गंगनहर का निर्माण कार्य 1927 में पूर्ण हुआ था, (3.) इंदिरागांधी नहर के जल का उपयोग केवल सिंचाई के लिये होता है, (4.) खड़ीन, शुष्क राजस्थान में जल संरक्षण की परम्परागत विधि है ? 4 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2010, निम्न में एक कौनसा सुमेलित नहीं है- (अ.) माही बजार सागर परियोजना - गुजरात एवं राजस्थान, (ब.) चम्बल परियोजना - राजस्थान एवं मध्यप्रदेश, (स.) व्यास परियोजना - राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा, (द.) इन्दिरा गांधी नहर परियोजना - राजस्थान एवं पंजाब ? सिद्धमुख नोहर परियोजना
75.प्रश्न - सिद्धमुख नोहर परियोजना राजस्थान के किस हिस्से में है?