राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : पूर्वी राजस्थान की प्रमुख नहरें
06.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 35
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : पूर्वी राजस्थान की प्रमुख नहरें
1.प्रश्न: भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय किस नदी प्रणाली का भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन हुआ?
उत्तर: सिंधु नदी प्रणाली
2.प्रश्न: राज्य की प्रमुख नहरें कौनसी हैं?
उत्तर: गंगनहर, भाखड़ा नहर, इंदिरा गांधी नहर, नर्मदा नहर, गुड़गाँव नहर। राज्य की बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएँ
3.प्रश्नः राज्य की बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएँ कौनसी हैं?
उत्तरः भाखड़ा नागल परियोजना, चम्बल परियोजना, व्यास परियोजना, माही बजाज सागर परियोजना, नर्मदा परियोजना। भरतपुर नहर
4.प्रश्नः राज्य में आरंभ होने वाली दूसरी प्रमुख नहर नहर कौनसी थी?
उत्तरः भरतपुर नहर
5.प्रश्नः यह कब से काम कर रही है?
उत्तरः ई.1964
6.प्रश्नः भरतपुर नहर की लम्बाई कितनी है?
उत्तरः 28 किलोमीटर
7.प्रश्नः इससे भरतपुर जिले में कितने क्षेत्र में सिंचाई होती है?
उत्तरः 11 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में गुड़गाँव नहर (यमुना लिंक नहर)
8.प्रश्नः गुड़गाँव नहर कब आरंभ हुई थी?
उत्तरः ई. 1985
9.प्रश्नः गुड़गाँव नहर की लम्बाई कितनी है?
उत्तरः 58 किलोमीटर
10.प्रश्नः इस नहर से कितने क्षेत्र में सिंचाई होती है?
उत्तरः इस नहर से भरतपुर जिले की डीग व कामां तहसीलों में 28 हजार 200 हैक्टेयर क्षेत्र पर सिंचाई होती है।
11.प्रश्नः गुड़गाँव नहर में किस नदी का जल आता है?
उत्तरः यमुना नदी
12.प्रश्नः यमुना जल बंटवारे में राजस्थान का कितना हिस्सा निर्धारित है?
उत्तरः 1.119 बी.सी.एम. हिस्सा तय किया गया है। वर्षाकाल में जिससे राजस्थान को 3198 क्यूसेक पानी मिलेगा।
13.प्रश्नः राजस्थान को आवंटित जल के उपयोग हेतु अब तक कितनी क्षमता के लिये गुड़गाँव नहर का निर्माण किया जा चुका है?
उत्तरः इसके उपयोग हेतु 500 क्यूसेक क्षमता की गुड़गाँव नहर का निर्माण किया जा चुका है।
14.प्रश्नः गुड़गाँव नहर के शेष कार्यों के लिये किन जिलों को सम्मिलित किया गया है?
उत्तरः भरतपुर, चूरू एवं झुंझुनूं। ताजेवाला हैड से चूरू एवं झुंझुनूं जिले में 1917 क्यूसेक क्षमता वाली नहर बनाई जानी प्रस्तावित है जिससे 1.96 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होगी। इसी प्रकार भरतपुर जिले में औखला बैराज (उत्तर प्रदेश) से 1281 क्यूसैक क्षमता वाली नहर बनाई जायेगी जिससे 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। चम्बल परियोजना
15.प्रश्नः यह परियोजना किस नदी पर बनी हुई है?
उत्तरः चम्बल
16.प्रश्नः इससे किन राज्यों को जल प्राप्त होता है?
उत्तरः राजस्थान एवं मध्य प्रदेश।
17.प्रश्नः इस परियोजना में राज्य का अंश कितना है?
उत्तरः 50 प्रतिशत
18.प्रश्नः चम्बल नदी पर कौनसे बाँध बने हैं?
उत्तरः गांधी सागर, राणा प्रताप सागर तथा जवाहर सागर बाँध।
19.प्रश्नः गांधी सागर किस राज्य में स्थित है?
उत्तरः मध्यप्रदेश।
20.प्रश्नः राणा प्रताप सागर बाँध किस जिले में स्थित है?
उत्तरः कोटा से 50 किमी दूर चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में चंबल नदी के 13 मीटर ऊंचे चूलिया जल प्रपात के समीप।
21.प्रश्नः राणा प्रताप सागर बाँध कब बनकर तैयार हुआ था?
उत्तरः ई. 1970
22.प्रश्नः बाँध की लम्बाई ऊँचाई तथा इससे बनी झील का विस्तार कितना है?
उत्तरः बाँध की लम्बाई 1100 मीटर, ऊँचाई 36 मीटर तथा इससे बनी झील का विस्तार 113 वर्ग किलोमीटर है।
23.प्रश्नः राणा प्रताप सागर बाँध की जल भराव क्षमता कितनी है?
उत्तरः 290 करोड़ घन मीटर
24.प्रश्नः राणा प्रताप सागर बाँध से राज्य में कितनी भूमि पर सिंचाई होती है?
उत्तरः 3.13 लाख हैक्टेयर भूमि पर।
25.प्रश्नः इस बाँध से किन जिलों में सिंचाई की जाती है?
उत्तरः इस बाँध से कोटा जिले में 1.28 लाख हैक्टेयर, बूँदी जिले में 1.38 लाख हैक्टेयर और बाराँ जिले में 0.46 लाख हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई की जाती है।
26.प्रश्नः राणा प्रताप सागर बाँध पर बने जलविद्युत गृह का नाम क्या है?
उत्तरः भोपाल जलविद्युत गृह
27.प्रश्नः राणा प्रताप सागर के उत्तर में कौनसा बाँध स्थित है?
उत्तरः राणा प्रताप सागर से 33 किलोमीटर उत्तर में जवाहर सागर बाँध स्थित है।
28.प्रश्नः राणा प्रताप सागर बाँध का दूसरा नाम क्या है?
उत्तरः कोटा बाँध।
29.प्रश्नः कोटा बाँध कहा बनाया गया है?
उत्तरः यह कोटा जिले के बोराबास गाँव के निकट बनाया गया है।
30.कोटा बाँध बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तरः यह गांधीसागर और राणा प्रतापसागर के अतिरिक्त जल को एकत्र करता है।
31.प्रश्नः कोटा बाँध की लम्बाई एवं ऊँचाई कितनी है?
उत्तरः बाँध की लम्बाई 538 मीटर और ऊँचाई 25 मीटर है।
32.प्रश्नः कोटा बाँध की जलभराव क्षमता कितनी है?
उत्तरः 18 करोड़ घन मीटर व्यास परियोजना
33.प्रश्नः व्यास परियोजना किन नदियों पर बनायी गयी है?
उत्तरः सतलज, रावी एवं व्यास।
34.प्रश्नः इससे किन राज्यों को जल मिलता है?
उत्तरः राजस्थान पंजाब एवं हरियाणा।
35.प्रश्नः व्यास परियोजना में राजस्थान के लिये जल का निर्धारण किस आयोग द्वारा किया गया ?
उत्तरः इराडी आयोग।
36.प्रश्नः व्यास परियोजना में राज्य का अंश कितना रखा गया है?
उत्तरः इराडी आयोग 1987 के अनुसार इस परियोजना में राज्य का अंश 86 लाख एकड़ फीट जल है। माही बजाज सागर परियोजना
37.प्रश्नः माही बजाज सागर किन राज्यों की परियोजना है?
उत्तरः माही बजाज सागर परियोजना गुजरात एवं राजस्थान की अन्तःराज्यीय बहुउद्देशीय परियोजना है।
38.प्रश्नः इस बहुउद्देशीय परियोजना से किन लक्ष्यों की पूर्ति होती है?
उत्तरः पेयजल एवं सिंचाई जल उपलब्ध करवाना तथा जल विद्युत उत्पन्न करना।
39.प्रश्नः यह परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है?
उत्तरः माही नदी पर।
40.प्रश्नः माही बजाज सागर बाँध की भरवा क्षमता कितनी है?
उत्तरः 60.5 टी.एम.सी.
41.प्रश्नः माही बजाज सागर परियोजना में राज्य का अंश कितना है?
उत्तरः 20.5 टी.एम.सी.
42.प्रश्नः माही बजाज सागर परियोजना से कितने क्षेत्र में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जाता है?
उत्तरः 84,707 हैक्टेयर। अन्य नहरें
43.प्रश्न - भीखाभाई सागवाड़ा नहर कहाँ है?
उत्तर - डूँगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं मे विस्तार के लिये भीखाभाई सागवाड़ा नहर बनाई गई है।
44.प्रश्न - परवन योजना किस जिले में स्थित है?
उत्तर - बाराँ।
45.प्रश्न - परवन वृहद् सिंचाई परियोजना किस जिले में आरम्भ की गई है?
उत्तर - झालावाड़ जिले में परवन वृहद् सिंचाई परियोजना आरम्भ की गई है। इस पर 2,436 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
46.प्रश्न - सोम कमला अम्बा परियोजना किस जिले में है?
उत्तर - डूँगरपुर जिले में।
47.प्रश्न - हरिदेव जोशी नहर किस जिले में है?
उत्तर - बाँसवाड़ा जिले में।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2007, राणा प्रतापसागर पन विद्युत गृह कहाँ स्थापित हैं ? 2 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2007, चम्बल नदी घाटी परियोजना पर कौनसे दो बान्ध राजस्थान में हैं? 3 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा वर्ष 2003, राजस्थान में चम्बल परियोजना पर दो सौ शब्दों में प्रकाश डालिये। 4 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा-1999, माही परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त योजना है?