राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी (2)
स्थिति तथा विस्तार
स्थिति तथा विस्तार की दृष्टि से राजस्थान एक अद्भुत प्रदेश है। इसका लगभग 61 प्रतिशत भू-भाग रेगिस्तान के रूप में, लगभग 9 प्रतिशत भू-भाग अरावली पर्वतमाला के रूप में तथा शेष 30 प्रतिशत भू-भाग मैदानों के रूप में स्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है तथा विश्व के कई देशों से बड़ा है। यह इजराइल से सत्रह गुना, श्रीलंका से पाँच गुना, इंगलैण्ड से दोगुना तथा चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना बड़ा है। इटली, बेल्जियम, स्विट्जरलैण्ड, यूगोस्लाविया, ईरान तथा ईराक जैसे राष्ट्र भी राजस्थान से क्षेत्रफल में कम हैं। जापान राजस्थान से कुछ ही बड़ा है।
प्रश्न : 1. राजस्थान के अक्षांश
उत्तर : 23 डिग्री 30 मिनट उत्तरी अक्षांश से 30 डिग्री 12 मिनट उत्तरी अक्षांश
प्रश्न : 2. राजस्थान के देशांतर
उत्तर : 69 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर से 78 डिग्री 17 मिनट पूर्वी देशांतर
प्रश्न : 3. राजस्थान की आकृति
उत्तर : विषमकोण चतुर्भुजाकार
प्रश्न : 4. राजस्थान का क्षेत्रफल
उत्तर : 3,42,239 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न : 5. ग्रामीण क्षेत्रफल
उत्तर : 3,35,606.04 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न : 6. नगरीय क्षेत्रफल
उत्तर : 6,632.96 वर्ग किलोमीटर :
7. राज्य की कुल सीमा की लम्बाई
उत्तर : 5,920 किमी
प्रश्न : 8. राजस्थान की स्थलीय सीमा की लम्बाई
उत्तर : लगभग 5920 किलोमीटर
प्रश्न : 9. अंतर्राज्यीय सीमा
उत्तर : 4850 किलोमीटर
प्रश्न : 10. राज्य से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई
उत्तर : 1,070 किमी
प्रश्न : 11. राजस्थान की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई
उत्तर : 869 किमी
प्रश्न : 12. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण लम्बाई
उत्तर : 826 किमी
प्रश्न : 13. राज्य में सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला
उत्तर : अरावली
प्रश्न : 14. राज्य में सबसे लम्बी पर्वत शृंखला
उत्तर : अरावली
प्रश्न : 15. राज्य में अरावली की लम्बाई
उत्तर : 692 किमी
प्रश्न : 16. राज्य में सर्वोच्च पर्वत शिखर
उत्तर : गुरुशिखर
प्रश्न : 17. गुरुशिखर की ऊँचाई
उत्तर : 1,722 मीटर
प्रश्न : 18. राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र स्थल
उत्तर : माउण्ट आबू
प्रश्न : 19. राजस्थान की सबसे लम्बी नदी
उत्तर : चम्बल
प्रश्न : 20. चम्बल की लम्बाई
उत्तर : 966 किमी
प्रश्न : 21. पूर्ण बहाव के आधार पर राजस्थान की सबसे लम्बी नदी
उत्तर : बनास
प्रश्न : 22. बनास नदी की लम्बाई
उत्तर : 512 किलोमीटर
प्रश्न : 23. राजस्थान में खारे पानी की सबसे बड़ी झील
उत्तर : सांभर (जिला जयपुर)
प्रश्न : 24. राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील
उत्तर : जयसमंद (जिला उदयपुर)
प्रश्न : 25. देश के क्षेत्रफल में राजस्थान का प्रतिशत
उत्तर : 10.41 प्रतिशत
प्रश्न : 26. राजस्थान के धुर उत्तर में स्थित गाँव
उत्तर : श्रीगंगानगर जिले का कोणा गाँव
प्रश्न : 27. राजस्थान के धुर दक्षिण में स्थित गाँव
उत्तर : बाँसवाड़ा जिले का बोरकुण्ड गाँव
प्रश्न : 28. राजस्थान के धुर पूर्व में स्थित गाँव
उत्तर : धौलपुर जिले का सिलान गाँव
प्रश्न : 29. राजस्थान के धुर पश्चिम में स्थित गाँव
उत्तर : जैसलमेर जिले का कोटरी गाँव
प्रश्न : 30. राज्य से होकर निकलने वाली प्रमुख रेखा कौनसी है?
उत्तर : कर्क रेखा। राजस्थान में इसकी लम्बाई 27 किलोमीटर है।
प्रश्न : 31. कर्क रेखा राजस्थान के किस जिले से होकर गुजरती है?
उत्तर : राजस्थान के धुर दक्षिणी भाग में स्थित डूँगरपुर एवं बाँसवाड़ा जिलों से होकर निकलती है।
प्रश्न : 32. राजस्थान की कौनसी नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है?
डूँगरपुर-बाँसवाड़ा जिले में बहने वाली माही नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है।
प्रश्न : 33. राजस्थान का जलवायु क्षेत्र किस कटिबंध में स्थित है?
उत्तर : राजस्थान ऊष्ण कटिबंध से बाहर स्थित है तथा विषम जलवायु वाला क्षेत्र है।
प्रश्न : 34. राजस्थान की समुद्र से दूरी कितनी है?
उत्तर : राजस्थान का दक्षिणी छोर कच्छ की खाड़ी से 225 किलोमीटर तथा अरब सागर से 400 किलोमीटर दूर है।
प्रश्न : 35. राजस्थान की समुद्रतट से औसत ऊँचाई कितनी है?
उत्तर : राज्य का अधिकांश भाग समुद्र तट से लगभग 370 मीटर (से कम) ऊँचा है।
प्रश्न : 36. किस जिले की सीमाएं राज्य के अधिकतम जिलों से मिलती हैं?
उत्तर : पाली।
प्रश्न : 37. उत्तर-दक्षिण विस्तार किस जिले का है?
उत्तर : झुंझुनूं।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न ऽ आर.ए.एस. प्री. 2013/2015-
प्रश्न : राजस्थान राज्य में किस नदी का अपवाह क्षेत्र न्यूनतम है-
1. साबरमती, 2. माही, 3. वाकल, 4. पश्चिमी बनास।
उत्तर : वाकल।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा थार रेगिस्तान को भारत तथा पाकिस्तान में विभाजित करती है। इसी सीमा का निर्माण ई. 1947 में अंग्रेजी वकील रैडक्लिफ द्वारा किया गया था। इसलिये इस सीमा को प्राकृतिक सीमा नहीं कहा जा सकता। इस सीमा की रखवाली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा ऊंटों, कांटेदार लोहे के तारों एवं रात्रि में फ्लड लाइटों से की जाती है।
प्रश्न : 38. राज्य से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई की लम्बाई कितनी है?
उत्तर : 1,070 किमी
प्रश्न : 39. राज्य से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम क्या है?
उत्तर : रैडक्लिफ रेखा
प्रश्न : 40. राज्य से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्माण कब हुआ?
उत्तर : 1947 में आजादी के समय इंगलैण्ड के प्रसिद्ध वकील रैडक्लिफ ने भारत-पाक विभाजन के लिये इस रेखा का निर्धारण किया था।
प्रश्न : 41. राजस्थानी की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दूसरी तरफ स्थित देश का नाम क्या है?
उत्तर : पाकिस्तान
प्रश्न : 42. राजस्थान के कौनसे जिले अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं?
उत्तर : श्रीगंगानगर (210 किमी), बीकानेर (168 किमी), जैसलमेर (464 किमी) तथा बाड़मेर (228 किमी)
प्रश्न : 43. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के कौनसे जिले स्थित हैं?
उत्तर : बहावलपुर, रहीमयार तथा मीरपुर जिले।
प्रश्न : 44. राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा का प्रारंभ स्थल कौनसा है?
उत्तर : श्रीगंगानगर जिले का हिंदूमल कोट (आजादी से पहले यह कस्बा था किंतु अब गाँव रह गया है।)
प्रश्न : 45. राज्य में पाकिस्तान की सीमा समाप्ति का स्थान कौनसा है?
उत्तर : बाड़मेर जिले का शाहगढ़।
प्रश्न : 46. राज्य से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिये कौनसा बल नियुक्त है?
उत्तर : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ)।
प्रश्न : 47. राज्य से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिये कौनसे उपाय किये गये हैं?
उत्तर : पाकिस्तान से लगती सीमा पर कांटेदार तारबंदी की गयी है किंतु जैसलमेर जिले में लगभग 40 किमी सीमा (शाहगढ़ बल्ख) ऐसी है जिस पर तारबंदी नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर फ्लड लाइटों से पूरी रात प्रकाश किया जाता है।
प्रश्न : 48. अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर फ्लड लाइटों की व्यवस्था कौन करता है?
उत्तर : जोधपुर विद्युत वितरण निगम।
प्रश्न : 49. राजस्थान का सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला कौन सा है?
उत्तर : जैसलमेर (464 किमी)।
प्रश्न : 50. राजस्थान का न्यूनतम अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला कौन सा है?
उत्तर : बीकानेर (168 किमी)।
प्रश्न : 51. राजस्थान का कौनसा शहर पाकिस्तान की सीमा के सर्वाधिक निकट है?
उत्तर : श्रीगंगानगर। अंतर्राज्यीय सीमा राजस्थान एक लैण्ड लॉक्ड एरिया है अर्थात् इसके चारों तरफ भूमि का विस्तार है, कहीं से भी यह समुद्र से नहीं मिलता। चम्बल एक ऐसी नदी है जो कुछ दूरी तक राजस्थान तथा मध्यप्रदेश की सीमा का निर्माण करती है।
प्रश्न : 52. राजस्थान की अन्य राज्यों से लगती अंतर्राज्यीय सीमा की लम्बाई कितनी है?
उत्तर : 4850 किलोमीटर।
प्रश्न : 53. राजस्थान की सीमा कितने राज्यों से मिलती है? पांच- हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश,
उत्तर : प्रदेश, गुजरात।
प्रश्न : 54. राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा पर कौनसे राज्य स्थित हैं?
उत्तर : पूर्वी सीमा पर उत्तर प्रदेश, उत्तरी सीमा पर पंजाब एवं हरियाणा, दक्षिणी सीमा पर गुजरात, दक्षिणी-पूर्वी सीमा पर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश प्रांत स्थित हैं।
प्रश्न : 55. राज्य की सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा किस राज्य के साथ लगती है?
उत्तर : राज्य की सर्वाधिक 1600 कि.मी. लम्बी अंतर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश के साथ लगती है।
प्रश्न : 56. राज्य की न्यूनतम अंतर्राज्यीय सीमा किस राज्य के साथ लगती है?
उत्तर : न्यूनतम सीमा रेखा पंजाब राज्य के साथ मिलती है। इसकी लम्बाई मात्र 89 किलोमीटर है।
प्रश्न : 57. राजस्थान के कितने जिले किसी भी राज्य की सीमा को नहीं छूते हैं?
उत्तर : 8 (पाली, नागौर, जोधपुर, दौसा, टोंक, बूँदी, अजमेर, राजसंमद)।
प्रश्न : 58. राजस्थान से संलग्न किस राज्य का कौनसा जिला ऐसा है जो राजस्थान की सीमा पर स्थित है किंतु राजस्थान की सीमा को छूता नहीं है?
उत्तर : गुजरात राज्य का भुज जिला। इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न ऽ आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 1999, किस राज्य के साथ राजस्थान की सबसे छोटी अंतर्राज्यीय सीमा है? राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र उस क्षेत्र को कहते हैं जो दिल्ली से सटा हुआ होने के कारण आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिये चिह्नित किया जाता है। राजस्थान का बहुत बड़ा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है।
प्रश्न : 59. राज्य के कौनसे भाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित किये गये हैं?
उत्तर : सम्पूर्ण अलवर जिला, भरतपुर जिले की पहाड़ी, कामां, नगर, डीग, कुम्हेर, भरतपुर और नदबई तहसीलें।