राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में साक्षरता
06.01.2022
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 42
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में साक्षरता
राजस्थान में साक्षरता की तुलना (2001-2011)
प्रश्न: वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में जनसंख्याा किस प्रकार पाई गई?
1. सकल जनसंख्या : 3,82,75,282 66.1 प्रतिशत
2. पुरुष जनसंख्या : 2,36,88,412 79.2 प्रतिशत
3. स्त्री जनसंख्या : 1,45,86,870 52.1 प्रतिशत
4. ग्रामीण जनसंख्या : 2,64,71,786 61.4 प्रतिशत
5. नगरीय जनसंख्या : 1,18,03,496 79.7 प्रतिशत
नोट- साक्षरता प्रतिशत की गणना करते समय 0-6 आयु वर्ग की जनसंख्या की गणना नहीं होती। राजस्थान में साक्षरता
6.प्रश्नः गत 10 वर्षों में राज्य की साक्षरता में क्या परिवर्तन आया है?
उत्तरः 2001 की तुलना में 2011 की जनगणना में राज्य में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
7.प्रश्नः गत 10 वर्षों में राज्य में पुरुषों की साक्षरता में क्या अंतर आया है?
उत्तरः पुरुष साक्षरता में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
8.प्रश्नः गत 10 वर्षों में राज्य में स्त्रियों की साक्षरता में क्या अंतर आया है?
उत्तरः स्त्री साक्षरता में 8.2 की प्रतिशत हुई है।
9.प्रश्नः राजस्थान में साक्षरता दर किस श्रेणी में राष्ट्रीय औसत से अच्छी है?
उत्तरः राजस्थान में साक्षरता दर समस्त श्रेणियों (कुल/स्त्री/पुरुष) में राष्ट्रीय औसत से कम है।
10.प्रश्नः देश में किस राज्य की साक्षरता राजस्थान से कम है?
उत्तरः देश में केवल बिहार ही ऐसा राज्य है जिसकी साक्षरता (61.8) राजस्थान (66.1) से कम है।
11.प्रश्नः गत 10 वर्षों में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की साक्षरता दर में क्या अंतर आया है?
उत्तरः वर्ष 2001 में ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की साक्षरता दर में 34.9 प्रतिशत का अंतर था जो वर्ष 2011 में 30.4 प्रतिशत रह गया है जबकि नगरीय क्षेत्रों में यह अंतर 21.78 से घटकर 17.2 प्रतिशत रह गया है। अर्थात् ग्रामीण एवं नगरीय दोनों ही क्षेत्रों में पुरुषों की बजाय महिलाओं में साक्षरता अधिक हुई है।
12.प्रश्नः अधिकतम साक्षरता दर वाले जिले कौनसे हैं?
21.प्रश्नः 2001 की तुलना में 2011 की जनगणना में स्त्री साक्षरता में किन जिलों में सर्वाधिक सुधार हुआ है?
उत्तरः 1. डूँगरपुर जिले में 14.4 प्रतिशत का सुधार हुआ। 2. बाँसवाड़ा जिले में 13.9 प्रतिशत का सुधार हुआ, 3. भीलवाड़ा जिले में 13.8 प्रतिशत का सुधार हुआ। 4. टोंक जिले में 13.2 प्रतिशत का सुधार हुआ। 5. जोधपुर जिले में 13.0 प्रतिशत का सुधार हुआ।
22.प्रश्नः 2001 की तुलना में 2011 की जनगणना में स्त्री साक्षरता में किन जिलों में सर्वाधिक गिरावट आई?
उत्तरः 1. बाड़मेर जिले में स्त्री साक्षरता 2001 में 43.4 प्रतिशत थी जो 2011 में 2.8 प्रतिशत घटकर 40.6 प्रतिशत रह गई। 2. चूरू जिले में स्त्री साक्षरता 2001 में 54.4 प्रतिशत थी जो 0.4 प्रतिशत घटकर 54.0 प्रतिशत रह गई।
23.प्रश्नः स्त्री साक्षरता की दृष्टि से कौनसे राज्य राजस्थान से भी पीछे हैं
उत्तरः देश में केवल बिहार ही ऐसा राज्य है जिसकी स्त्री साक्षरता (51.5) राजस्थान (52.1) से कम है।
24.प्रश्नः राजस्थान में स्त्री पुरुष साक्षरता में कितने प्रतिशत का अंतर है?
उत्तरः राजस्थान में स्त्री पुरुष साक्षरता में सर्वाधिक 27.1 प्रतिशत का अंतर है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये अन्तर मात्र 16.3 प्रतिशत है।
25.प्रश्न - राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण क्या हैं?
उत्तर - 1. राजस्थान की गर्म जलवायु के कारण बच्चों में कम उम्र में परिपक्वता आती है।
2. विवाह के समय युवक युवतियों की औसत आयु कम होती है।
3. बाल विवाह अब भी हो रहे है।
4. अशिक्षा के कारण लोग परिवार नियोजन के महत्व को समझने में असमर्थ हैं।
5. धार्मिक मान्यताएँ भी राज्य में जनसंख्या वृद्धि का बड़ा कारण हैं।
6. राज्य में खनिज तेल तथा भूगर्भीय जलस्रोतों की खोज, इंदिरागांधी नहर तथा नर्बदा नहर के जल की उपलब्धता भी राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
7. राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ने से जनसंख्या पलायन रुक गया है तथा अन्य प्रदेशों से श्रमिक सपरिवार आकर पश्चिमी राजस्थान में बस रहे हैं।
इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
1 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2004, राज्य में पुरुष साक्षरता सर्वाधिक संख्या में किस जिले में है?
2 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 1999, 1991 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की महिला वर्ग में साक्षरता का प्रतिशत क्या है?