राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : आधुनिक काल के प्रमुख चित्रकार
30.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 250
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : आधुनिक काल के प्रमुख चित्रकार
1. प्रश्न- राजस्थान में एकल चित्र प्रदर्शनी आरंभ करने का श्रेय किसे है?
उतर- पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय को।
2. प्रश्न- राम गोपाल विजयवर्गीय का सर्वाधिक प्रिय विषय क्या है?
उतर- नारी।
प्रश्न- 3. राम गोपाल विजयवर्गीय की प्रमुख रचना कौनसी है?
उतर- अभिसार निशा।
प्रश्न- 4. भूरसिंह शेखावत का जन्म कहाँ हुआ?
उतर- ई.1914 में बीकानेर जिले के धोंधलिया गांव में।
प्रश्न- 5. सुप्रसिद्ध चित्रकार कृपालसिंह शेखावत तथा रामनिवास शर्मा किसके शिष्य हैं?
उतर- भूरसिंह शेखावत के।
प्रश्न- 6. भूरसिंह शेखावत के बनाये हुए प्रमुख चित्र कौनसे हैं?
उतर- टेम्परा, वाश मूलर का चित्रांकन, भित्ति चित्रों में जनजीवन की झाँकी, खाना बनाती स्त्री, सब्जी तोलती मालिन, सारंगी बजाते कलाकार, राष्ट्रभक्त नेता, शहीद, क्रांतिकारी, लौह पुरुष आदि।
प्रश्न- 7. गोवर्धनलाल बाबा का जन्म कब एवं कहाँ हुआ?
उतर- ई.1914 में कांकरोली में।
प्रश्न- 8. कौनसा चित्रकार भीलों के चितेरे के रूप में प्रसिद्ध है?
उतर- गोवर्धनलाल बाबा।
प्रश्न- 9. गोवर्धनलाल बाबा के चित्रों में कहाँ की लोक संस्कृति चित्रित हुई है?
उतर- मेवाड़ी भीलों की जीवन शैली।
प्रश्न- 10. गोवर्धनलाल बाबा का प्रमुख चित्र कौनसा है?
उतर- बारात।
प्रश्न- 11. कृपालसिंह शेखावत का जन्म कहाँ हुआ?
उतर- सीकर जिले के मऊ गांव में।
प्रश्न- 12. किस चित्रकार को भारतीय पारम्परिक कला का युग पुरुष एवं ब्लू पॉटरी का पर्याय माना जाता है?
उतर- कृपालसिंह शेखावत ।
प्रश्न- 13. परम्परागत ब्लू पॉटरी में कौनसे रंग प्रयुक्त होते हैं?
उतर- नीला और हरा।
प्रश्न- 14. ब्लू पॉटरी में 25 रंगों का प्रयोग किसने किया?
उतर- कृपालसिंह शेखावत ने।
प्रश्न- 15. राजस्थान में चित्रकला की कृपाल शैली का निर्माण किसने किया?
उतर- कृपालसिंह शेखावत ने।
प्रश्न- 16. देवकीनंदन शर्मा का जन्म कहाँ हुआ?
उतर- अलवर जिले में।
प्रश्न- 17. देवकीनंदन शर्मा को किस चित्र से प्रसिद्धि मिली?
उतर- मास्टर ऑफ नेचर एण्ड लिविंग ऑब्जेक्ट्स से।
प्रश्न- 18. देवकीनंदन शर्मा के चित्रों के प्रमुख विषय कौनसे हैं?
उतर- पशुपक्षी चित्रण एवं भित्ति चित्रण।
प्रश्न- 19. ‘इनर जंगल’ किसकी मुख्य चित्र शृखला है?
उतर- ज्योति स्वरूप की।
प्रश्न- 20. कौनसा चित्रकार भैंसों के चितेरे के रूप में विख्यात हुआ?
उतर- परमानंद चोयल।
प्रश्न- 21. हारमनी शीर्षक से मनुष्य और पर्यावरण के सम्बन्धों को व्याख्यायित करने वाले तीन दर्जन से अधिक चित्रों की शृखला किस चित्रकार ने चित्रित की है?