राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में भूमि सुधार कानून
07.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 47
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में भूमि सुधार कानून
कानून कानून का मुख्य उद्देय
1.प्रश्नः राजस्थान काश्तकार संरक्षण अध्यादेश 1949
उत्तरः प्रोटेक्शन ऑफ टीनेन्ट्स एक्ट का प्रमुख उद्देश्य काश्तकारों की बेदखली रोकना था। यह राजस्थान में भूमि सुधार कानूनों की दिशा में प्रथम प्रयास था।
2.प्रश्नः राजस्थान उपज लगान नियमन अधिनियम 1951
उत्तरः इसका प्रमुख उद्देश्य काश्तकारों को शोषण से बचाना तथा राज्य के सभी क्षेत्रों में लगान वसूली में समानता स्थापित करना था।
3.प्रश्नः राजस्थान भूमि सुधार एवं जागीर पुनर्ग्रहण अधिनियम 1952
उत्तरः जागीरों के पुनर्ग्रहण एवं भूमि सुधार के उद्देश्य से यह अधिनियम लागू किया गया।
4.प्रश्नः राजस्थान कृषि लगान नियंत्रण अधिनियम 1954
उत्तरः इस कानून के द्वारा मध्यस्थों द्वारा मालगुजारी के दुगुने से अधिक की लगान वसूली पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
5.प्रश्नः राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955
उत्तरः काश्तकारों को भूमि का स्वामित्व देने तथा लगान की वसूली में होने वाले शोषण को रोकने के लिये यह अधिनियम लाया गया।
6.प्रश्नः राजस्थान जमींदारी एवं बिस्वेदारी उन्मूलन अधिनियम 1959
उत्तरः इसका उद्देश्य जमींदारी व बिस्वेदारी प्रथा के पूर्णतः उन्मूलन का था। आजादी के समय प्रदेश में 77 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में 2.99 लाख जागीरें और 3.83 लाख बिस्वेदारियां विद्यमान थीं। इस अधिनियम के बनने से सरकार तथा काश्तकारों के मध्यस्थ के रूप में कार्य कर रहे जमींदार और बिस्वेदार हट गये तथा काश्तकार अपनी भूमि के स्वयं मालिक बन गये।
7.प्रश्नः राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1963
उत्तरः इस अधिनियम के माध्यम से राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 में संशोधन किया गया।
8.प्रश्नः राजस्थान भू राजस्व कृषि भूमि का आवंटन नियम 11970
उत्तरः इस नियम के तहत सरकार द्वारा अधिग्रहण की गयी भूमि को भूमिहीन कृषकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा कमजोर वर्ग के लोगों (अनूसूचित जाति एवं जनजाति) में आवंटित करने के नियम बनाये गये।
9.प्रश्नः सीलिंग अधिनियम 1973
उत्तरः कृषकों के खेतों की भूमि उपलब्ध करवाने के लिये बना।
10.प्रश्नः कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजनार्थ उपयोग नियम 1961
उत्तरः राजस्थान में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने तथा शहरी क्षेत्रों मे आवासीय एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1961 में यह अधिनियम लागू किया गया।
11.प्रश्नः राजस्थान पासबुक अधिनियम 1983
उत्तरः खातेदारों द्वारा खुदकाश्त की भूमि, भूमि सीमा तथा लगान निर्धारण के लिये यह अधिनियम बनाया गया। इसका सबसे बड़ा लाभ बैंकों से ऋण प्राप्त करने, भूमि के बेचाननामे का पंजीकरण करवाने आदि के रूप में हुआ।
12.प्रश्नः निजी वन विकास हेतु बंजर भूमि का आवंटन नियम 1986
उत्तरः बंजर भूमि पर वन विकास के उद्देश्य से यह अधिनियम बनाया गया।