राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में सिंचाई एवं ऊर्वरक उपयोग
08.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 73
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में सिंचाई एवं ऊर्वरक उपयोग
सिंचाई सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्य राजस्थान जल की न्यूनता वाला प्रदेश है फिर भी उपभोग किये जाने वाले कुल जल में से 90 प्रतिशत जल का उपयोग खेती में किया जा रहा है जिसके कारण भूगर्भीय जल स्तर प्रतिवर्ष 1 मीटर की दर से नीचे जा रहा है। यह राज्य के भविष्य के लिये अत्यंत खतरनाक है। गेहूं, चावल, गन्ना, कपास आदि अधिक जल चाहने वाली फसलों के उत्पादन के स्थान पर कम जल चाहने वाली, सूखा रोधी तथा कम समय में पकने वाली फसलों की खेती को बढ़ावा मिलना चाहिये। साथ ही उद्योगों के विकास पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिये। कृषि की बजाय पशुपालन एवं पशुधन आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने से राज्य की आय में वृद्धि होगी तथा कम पानी की खपत होगी।
1. प्रश्नः राजस्थान में उपलब्ध जल में से कितना जल खेती में काम लिया जा रहा है?
उत्तरः 90 प्रतिशत।
2. प्रश्नः राज्य में भूगर्भीय जलस्तर किस दर से कम हो रहा है?
उत्तरः 1 मीटर प्रतिवर्ष की दर से।
3. प्रश्नः राज्य के कितने ब्लॉक डार्क जोन घोषित कर दिये गये हैं?
उत्तरः राज्य में कुल 237 ब्लॉक हैं जिनमें से 195 ब्लॉक जोन घोषित कर दिये गये हैं।
4. प्रश्नः राजस्थान में कितनी भूमि (कुल कृषि क्षेत्र) सिंचाई योग्य है?
उत्तरः 170 लाख हैक्टेयर भूमि।
5. प्रश्नः राजस्थान में कितनी भूमि पर सिंचाई की जा रही है?
उत्तरः 58 लाख हैक्टेयर (शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल-)
6. प्रश्नः राजस्थान में सिंचाई सघनता कितने प्रतिशत है?
उत्तरः लगभग 125 प्रतिशत।
7. प्रश्नः सिंचाई सघनता क्या होती है?
उत्तरः सकल सिंचित क्षेत्र एवं शुद्ध सिंचित क्षेत्र का अनुपात।
8. प्रश्नः राज्य की खेती का कितना भाग खरीफ की फसल के अंतर्गत आता है?
उत्तरः 65 प्रतिशत।
9. प्रश्नः राज्य के कुल कृषि क्षेत्र का कितना भाग सिंचित क्षेत्र है?
उत्तरः मात्र 34.45 प्रतिशत।
10. प्रश्नः अधिकतम सकल सिंचित क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य में पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर कौनसे जिले हैं?
उत्तरः 1. श्रीगंगानगर, 2. हनुमानगढ़, 3. अलवर।
11. प्रश्नः न्यूनतम सकल सिंचित क्षेत्रफल वाले कौनसे जिले हैं?
उत्तरः 1. राजसमंद जिला सबसे पीछे है। उसके बाद अजमेर दूसरे नम्बर पर तथा डूँगरपुर तीसरे नम्बर पर है। ऊर्वरक उपयोग सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्य
12. प्रश्नः राजस्थान में प्रति वर्ष लगभग कुल कितने रासायनिक ऊर्वरकों का उपयोग किया जाता है?
उत्तरः लगभग 13.20 लाख मीट्रिक टन।
13. प्रश्नः राज्य में कुल रासायनिक उर्वरकों के अधिकतम उपयोग के मामले में पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे नम्बर पर कौनसे जिले हैं?