राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के भौगोलिक विभाग
04.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 17
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के भौगोलिक विभाग प्राकृतिक विभाग
1.प्रश्नः भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान को कितने प्राकृतिक भागों में विभक्त किया जा सकता है?
उत्तरः 4
2.प्रश्नः राजस्थान के चार प्राकृतिक विभाग कौनसे हैं?
उत्तरः राजस्थान में चार प्राकृतिक विभाग अथवा भौगोलिक उपक्षेत्र हैं- (1) उत्तर-पश्चिम का रेतीला भाग। (2) मध्य में स्थित अरावली का पर्वतीय भाग। (3) पूर्वी मैदानी भाग। (4) दक्षिण पूर्व का पठारी प्रदेश।
3.प्रश्नः चारों भू-भागों में सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाला भू-भाग कौनसा है?
उत्तरः पूर्वी मैदानी भाग।
4.उत्तर-पश्चिमी रेतीला भाग कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है?
उत्तरः राजस्थान के उत्तर पश्चिम में थार का मरुस्थल है जो अरावली पहाड़ियों के उत्तर-पश्चिमी ढाल के 480 से 608 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
5.प्रश्नः थार मरुस्थल में राज्य के कौनसे जिले आते हैं?
6.प्रश्नः उत्तर-पश्चिमी रेतीले भाग में वर्षा का औसत कितना है?
उत्तरः 15 इंच से 20 इंच तक।
7.प्रश्नः थार मरुस्थल में प्रदेश का कितना भू-भाग स्थित है?
उत्तरः 61.11 प्रतिशत क्षेत्र।
8.प्रश्नः थार मरुस्थल में प्रदेश की कुल जनसंख्या की कितनी जनसंख्या रहती है?
उत्तरः 40 प्रतिशत।
9.प्रश्नः विश्व के सबट्रोपिकल रेगिस्तानों में आकार की दृष्टि से थार का कौनसा नम्बर है?
उत्तरः 18वां।
10.प्रश्नः जनसंख्या सघनता की दृष्टि से थार रेगिस्तान का विश्व में कौनसा नम्बर है?
उत्तरः पहला, थार रेगिस्तान विश्व का सर्वाधिक सघन बसावट वाला रेगिस्तान है।
11.प्रश्नः राज्य के मध्य में स्थित अरावली पर्वतीय भाग में कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः सिरोही का पूर्वी भाग, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा, पाली तथा अजमेर जिले।
12.प्रश्नः राज्य के मध्य में स्थित अरावली पर्वतीय भाग में प्रदेश का कितना क्षेत्रफल है?
उत्तरः 9.3 प्रतिशत।
13.प्रश्नः अरावली पर्वतीय भाग में प्रदेश की कितने प्रतिशत जनसंख्या रहती है?
उत्तरः 17 प्रतिशत।
14.प्रश्नः अरावली पर्वतीय भाग की समुद्र तट से औसत ऊँचाई कितनी है?
उत्तरः समुद्र तट से 915 मीटर।
15.प्रश्नः पूर्व के मैदानी भाग को कितने उपभागों में विभक्त किया जा सकता है?
उत्तरः दो- माही का मैदान तथा बनास का मैदान।
16.प्रश्नः माही का मैदान में कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः उदयपुर जिले का दक्षिण पूर्वी भाग, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिले का दक्षिणी भाग।
17.प्रश्नः बनास का मैदान में कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः अलवर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, टौंक, पश्चिमी चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा।
18.प्रश्नः पूर्व के मैदानी भाग में प्रदेश का कितना प्रतिशत क्षेत्रफल है?
उत्तरः 23.3 प्रतिशत क्षेत्र।
19.प्रश्नः पूर्व के मैदानी भाग में प्रदेश की कितने प्रतिशत जनसंख्या रहती है?
उत्तरः लगभग 40 प्रतिशत।
20.प्रश्नः पूर्व के मैदानी भाग में वर्षा का वार्षिक औसत कितना है?
उत्तरः 40 इंच से 80 इंच।
21.प्रश्नः पूर्व का मैदानी भाग आगे चलकर किस दोआब से मिलता है?
उत्तरः गंगा-यमुना का दोआब।
22.प्रश्नः हाड़ौती के पठार में कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः कोटा, बूँदी, झालावाड़, चित्तौड़ जिले का कुछ भाग।
23.प्रश्नः हाड़ौती का पठार किस पठार का हिस्सा है?
उत्तरः हाड़ौती का पठार दक्षिण के पठार का उत्तरी किनारा है जो संसार के प्राचीनतम पठारों में से एक है।
24.प्रश्नः हाड़ौती का पठार आगे चलकर किस पठार में मिल जाता है?
उत्तरः मालवा का पठार जिसे दक्षिण का पठार भी कहते हैं।
25.प्रश्नः हाड़ौती के पठार में राज्य का कितना भू-भाग स्थित है?
उत्तरः 10 प्रतिशत।
26.प्रश्नः हाड़ौती के पठार में प्रदेश की कितनी जनसंख्या निवास करती है?
उत्तरः 12 प्रतिशत। इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न 1 आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2010, पश्चिमी मरुस्थल राजस्थान के लगभग जितने क्षेत्र को घेरे है, वह है- (अ.) 60 प्रतिशत से अधिक, (ब.) 30 प्रतिशत से कम, (स.) 40 प्रतिशत, (द.) 50 प्रतिशत ? 2 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा वर्ष 1997, निम्न के बारे में आप क्या जानते हैं- थार ? 3 आर.ए.एस. मुख्य परीक्षा वर्ष 1997, राजस्थान के प्रमुख भौगोलिक उपक्षेत्रों के नाम एवं उनकी विशिष्टताएं उल्लेखित करें। क्षेत्र के आधार पर राजस्थान का विभाजन
27.प्रश्नः क्षेत्र के आधार पर राजस्थान के कितने विभाग किये जा सकते हैं?
उत्तरः 1. पूर्वी राजस्थान, 2. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान, 3. दक्षिणी राजस्थान, 4. पश्चिमी राजस्थान, 5. उत्तरी राजस्थान।
28.प्रश्नः पूर्वी राजस्थान में कौनसे जिले आते हैं?