राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में खनिज सम्पदा सम्बन्धी सामान्य तथ्य
07.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 50
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में खनिज सम्पदा सम्बन्धी सामान्य तथ्य
खनिजों की उपलब्धता की दृष्टि से राजस्थान एक सम्पन्न राज्य है तथा कृषि एवं पशुपालन की तरह खनिज उत्पादन भी राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख अवयव है। बहुत से खनिजों के मामले में राजस्थान का एकाधिकार है। ताम्बा और लोहा आदि खनिज तो धातु युग के प्रारम्भिक काल से ही खनन किये जा रहे हैं।
1.प्रश्नः मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सभ्यता के समय राजस्थान में धातुओं के खनन होने के प्रमाण कहाँ से मिले हैं?
उत्तरः सीकर जिले के खेतड़ी क्षेत्र तथा उदयपुर जिले की जावर खान से।
2.प्रश्नः खनिज की उपलब्धता एवं उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान किस प्रकार का राज्य है?
उत्तरः समृद्ध राज्य
3.प्रश्नः देश में सर्वाधिक खानें कहाँ उपलब्ध हैं?
उत्तरः राजस्थान में
4.प्रश्नः राज्य में देश का कितना खनिज भण्डार उपलब्ध है?
उत्तरः 90 प्रतिशत
5.प्रश्नः खनिज उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का, देश में कौनसा स्थान है?
उत्तरः दूसरा (झारखण्ड पहले नम्बर पर है)
6.प्रश्नः खनिज उत्पादन के मूल्य की दृष्टि से राजस्थान देश में कौनसे स्थान पर है?
उत्तरः आठवें
7.प्रश्नः राज्य में प्रधान खनिजों की माइनिंग लीज कितनी हैं?
उत्तरः 3403
8.प्रश्नः राज्य में अप्रधान खनिजों की माइनिंग लीज कितनी हैं?
उत्तरः 11ए861
9.प्रश्नः राज्य में खनिज लाइसेंस कितने जारी किये गये हैं?
उत्तरः वर्ष 2014-15 तक राज्य में मेजर खनिज के 3,403 खनन पट्टे, 11,851 माइनर खनन पट्टे, 74 प्रोस्पेक्टिंग लाइसेंस और 18,249 क्वारी लाइसेंस दिये गये हैं।
10.प्रश्नः राजस्थान में प्रतिवर्ष कितने मूल्य का प्रधान खनिज उत्पन्न होता है?
उत्तरः लगभग 6,339 करोड़ रुपये।
11.प्रश्नः राजस्थान सरकार को प्रधान खनिजों के उत्पादन पर प्रतिवर्ष कितनी रॉयल्टी (राजस्व) प्राप्त होती है?
उत्तरः लगभग 1,660 करोड़ रुपये।
12.प्रश्नः राजस्थान में प्रतिवर्ष कितने मूल्य का अप्रधान खनिज उत्पन्न होता है?
उत्तरः लगभग 25,767 करोड़ रुपये।
13.प्रश्नः राजस्थान सरकार को अप्रधान खनिजों के उत्पादन पर प्रतिवर्ष कितनी रॉयल्टी (राजस्व) प्राप्त होती है?
उत्तरः लगभग 1,272 करोड़ रुपये।
14.प्रश्नः प्रदेश में कितने प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं?
उत्तरः 70
15.प्रश्नः इनमें से प्रधान (मेजर) कितने हैं और अप्रधान (माइनर) कितने हैं?
उत्तरः 42 प्रधान और 28 अप्रधान।
16.प्रश्नः खनन कार्य में राज्य में अनुमानतः कितने श्रमिक लगे हुए हैं?
उत्तरः तीन लाख
17.प्रश्नः खनिजों के माध्यम से राजस्थान में कितने लोगों को रोजगार मिलता है?
उत्तरः प्रत्यक्ष रूप से तीन लाख लोगों को तथा अप्रत्यक्ष रूप से बीस लाख लोगों को खनिजों के उत्खनन, परिवहन, प्रसंस्करण आदि के माध्यम से रोजगार मिलता है।
18.प्रश्नः राज्य में प्रधान खनिजों के खनन में कितने श्रमिक लगे हुए हैं?
उत्तरः 35 हजार
19.प्रश्नः राज्य में अप्रधान खनिजों के खनन में कितने श्रमिक लगे हुए हैं?
उत्तरः ढाई लाख।
20.प्रश्नः राजस्थान में खान एवं खनिज गतिविधियों के लिये कौनसे विभाग का गठन किया गया है?
उत्तरः 20 फरवरी 2003 को राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड (आर.एस.एम.एम.एल.) का गठन किया गया।
21.प्रश्नः खनिजों के सम्बन्ध में नियम बनाने एवं रॉयल्टी का निर्धारण करने का काम कौन करता है।
उत्तरः भारत सरकार
22.प्रश्नः मुगल काल में खेतड़ी तथा जावर से किन खनिजों का उत्पादन होता था?
उत्तरः खेतड़ी क्षेत्र तांबा उत्पादन के लिये तथा जावर खान चांदी उत्पादन के लिये प्रसिद्ध थी।
23.प्रश्नः राजस्थान की प्राचीनतम खान कौनसी है?
उत्तरः खेतड़ी की ताम्बा खान तथा उदयपुर जिले की जावर खान।
24.प्रश्नः मेवाड़ रियासत की समृद्धि में किस खान का महत्त्वपूर्ण योगदान था?
उत्तरः जावर खान।
25.प्रश्न - प्रधान खनिज किसे कहते हैं?
उत्तर - खनिज रियायती नियम 1960 के अंतर्गत आने वाले खनिज प्रधान खनिज कहलाते हैं। इन खनिजों का प्रयोग औद्योगिक उत्पादन में किया जाता है। इन खनिजों के खनन की पट्टा अवधि 20 या 30 वर्ष की होती है तथा अधिकतम 10 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र खनन हेतु स्वीकृत किया जाता है।
26.प्रश्न - अप्रधान खनिज किसे कहते हैं?
उत्तर - अप्रधान खनिज रियायती नियम 1986 के अंतर्गत आने वाले खनिज अप्रधान खनिज कहलाते हैं। इनके लिये नियमों एवं रॉयल्टी का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। इन खनिजों का प्रयोग भवन निर्माण में होता है। इन खनिजों के खनन की पट्टा अवधि सामान्यतः 20 वर्ष की होती है तथा अधिकतम 10 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र खनन हेतु स्वीकृत किया जाता है।
27.प्रश्न - देश के कुल अधात्विक खनिजों में राजस्थान की कितनी भागीदारी है?
उत्तर - 24 प्रतिशत।
28.प्रश्न - उन खनिजों के नाम बताइये जो पूरे देश में से केवल राजस्थान में मिलते हैं?
उत्तर - गारनेट (तामड़ा), एमरल्ड, वोलेस्टोनाइट तथा जास्पार।
29.प्रश्न - किन खनिजों के उत्पादन में राजस्थान भारत में पहले नम्बर पर है?
उत्तर - सीसा, जस्ता, संगमरमर, एस्बेस्टॉस, रॉक फॉस्फेट।
30.प्रश्न - राजस्थान का किन खनिजों पर एकाधिकार है?