Blogs Home / Blogs / राजस्थान ज्ञान कोष प्रश्नोत्तरी लेखक - डॉ. मोहन लाल गुप्ता / राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के प्रसिद्ध दुर्ग
  • राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के प्रसिद्ध दुर्ग

     02.01.2022
    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी  : राजस्थान के प्रसिद्ध दुर्ग

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 308

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान के प्रसिद्ध दुर्ग

    प्रश्न - इन दुर्गों के प्राचीन नाम बताइए?

    1. प्रश्नः चित्तौड़ गढ़  

    उतर- चित्रकूट अथवा चित्रकोट! माना जाता है कि यहाँ एक दुर्ग महाभारत काल में भी था। बाद में ईसा की सातवीं शताब्दी में चित्रांगद मोरी ने वर्तमान दुर्ग बनवाया।

    2. प्रश्नः हनुमान गढ़

    भटनेर दुर्ग तीसरी शताब्दी ईस्वी भाटी राजा भूपत ने तीसरी शताब्दी के अंतिम दशक में मिट्टी का किला बनाया।

    3. प्रश्नः बयाना दुर्ग

    विजयमंदिर गढ़ 360 ई. से भी पुराना 360 ई. में समुद्रगुप्त ने यौधेयों को हराकर इस दुर्ग पर अधिकार किया और इसमें राजस्थान का पहला विजयस्तंभ- भीमलाट बनवाया। तब इसे श्रीप्रस्थ कहते थे। ई. 1040 के लगभग यदुवंशी शासक विजयपाल के समय में इस दुर्ग का नाम विजयमंदिर गढ़ हुआ।

    4. प्रश्नः नागौर दुर्ग

    नाग दुर्ग, अहिच्छत्रपुर दुर्ग 5वीं शताब्दी इस स्थान पर 5वीं शताब्दी में नागों ने मिट्टी का दुर्ग बनवाया था। चौहानों ने उसी स्थान पर 10वीं शताब्दी में नया दुर्ग बनवाया।

    5. प्रश्नः मण्डोर दुर्ग

    मांडव्यपुर दुर्ग गुप्तकाल नाग शासकों ने बनवाया, इसे उल्टा किला भी कहते हैं।

    6. प्रश्नः अजमेर दुर्ग

    अजयमेरु दुर्ग, तारागढ़, गढ़ बीठली 6ठी शताब्दी ईस्वी में बनना आरंभ हुआ 6ठी शताब्दी में चौहान अजयपाल ने बनवाना आरंभ किया, बाद में 12वीं शताब्दी में अजयराज तथा उसके पुत्र अर्णोराज ने इसमें कई निर्माण करवाये।

    7. प्रश्नः शेरगढ़

    कोषवर्द्धन दुर्ग 7वीं शताब्दी से भी पुराना इसे वर्धन राजाओं ने बनवाया। उनके बाद नागों का शासन रहा।

    8. प्रश्नः जालोर दुर्ग

    जाबालिपुर, सोनगिरि, सुवर्णगिरि 8वीं शताब्दी प्रतिहार शासक नागभट्ट (प्रथम) ने बनवाया।

    9. प्रश्नः रणथंभौर

    रणथंभौर 8वीं शताब्दी अजमेर के चौहान शासकों ने बनवाया।

    10. प्रश्नः आबू दुर्ग

    अचलगढ़ 900 ई. के लगभग परमार राजपूतों ने बनवाया। इसके अवशेषों पर ई. 1452 में महाराणा कुंभा ने नया दुर्ग बनवाया।

    11. प्रश्नः सिवाना दुर्ग

    954 ई. परमार वीरनारायण ने बनवाया

    12. प्रश्नः अलवर दुर्ग

    बाला किला 1049 ई. कच्छवाहा राजकुमार अलघुराय ने बनवाना आरंभ किया। निकुंभ शासकों ने पूरा किया।

    13. प्रश्नः आम्बेर दुर्ग

    1000 साल से भी अधिक पुराना है यह मीणा शासकों ने बनवाया था। 1036 ई. में कच्छवाहा राजकुमार काकिल देव ने इसे मीणा शासकों से छीना।

    14. प्रश्नः दौसा दुर्ग

    1000 साल पुराना है बड़गूजरों ने बनवाया।

    15. प्रश्नः गागरोन दुर्ग

    डोडगढ़, धूलरगढ़ 11वीं शताब्दी मगध के शुंगवंश काल में भी यहाँ दुर्ग था, वर्तमान दुर्ग 11वीं सदी में डोड परमारों ने बनवाया।

    16.प्रश्नः तिमनगढ़

    तवनगढ़, त्रिभुवनगढ़ 11वीं शताब्दी बयाना के यदुवंशी राजा विजयपाल के पुत्र तिरहुणपाल अथवा तिमनपाल ने इसे महमूद गजनवी के आक्रमणों से बचने के लिये बनवाया।

    17.प्रश्नः जैसलमेर दुर्ग

    सोनारगढ़, सोनगढ़ 1155 ई. रावल जैसल भाटी ने नींव रखी।

    18.प्रश्नः बूंदी दुर्ग

    तारागढ़ 1354 ई. चौहान शासक वरसिंह ने बनवाया।

    19.प्रश्नः चौमूं दुर्ग

    चौमुहांगढ़, धाराधार गढ़ - सीकर जिले में है।

    20.प्रश्नः कुंभलगढ़

    कुंभलमेर दुर्ग 1458 ई. महाराणा कुंभा ने बनवाया, राजसमंद जिले में है।

    21.प्रश्नः जोधपुर दुर्ग

    मेहरानगढ़, मयूरध्वज गढ़, चिंतामणि दुर्ग 1459 ई. राव जोधा ने बनवाया।

    22.प्रश्नः मेड़ता दुर्ग

    मालकोट 16वीं शताब्दी जोधपुर नरेश मालदेव ने बनवाया।

    23.प्रश्नः वल्लभ गढ़

    ऊंटाला का किला 

    24.प्रश्नः बीकानेर दुर्ग

    जूना गढ़ 1589 ई. महाराजा रायसिंह ने बनवाया।

    25.प्रश्नः भरतपुर दुर्ग

    लोहागढ़ 1733 ई. महाराजा सूरजमल ने बनवाया।

    26. प्रश्नः नाहरगढ़

    सुदर्शनगढ़ ई. 1734 महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने बनवाना आरंभ किया।


  • Share On Social Media:
Categories
SIGN IN
Or sign in with
×
Forgot Password
×
SIGN UP
Already a user ?
×