3.प्रश्नः शुष्क जलवायु प्रदेश में राजस्थान के कौनसे हिस्से आते हैं?
उत्तरः यह क्षेत्र थार रेगिस्तान का हिस्सा है। इसमें जैसलमेर जिला, बीकानेर जिले का पश्चिमी भाग, गंगानगर जिले का दक्षिणी भाग, बाड़मेर जिले का उत्तरी भाग, जोधपुर जिले की फलौदी तहसील का पश्चिमी भाग सम्मिलित है।
4.प्रश्नः शुष्क जलवायु प्रदेश में वर्षा कितनी होती है?
उत्तरः 10 से.मी. से 20 से.मी. के बीच।
5.प्रश्नः शुष्क जलवायु प्रदेश में तापमान कितना होता है?
उत्तरः ग्रीष्म में औसत तापमान 32 डिग्री से 36 डिग्री
6.प्रश्नः राजस्थान के कौनसे जिले बी डब्ल्यू एच डब्ल्यू जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आते हैं?
उत्तरः जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर। अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश
7.प्रश्नः अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश में राजस्थान के कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः इस क्षेत्र में श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर व जोधपुर का अधिकांश भाग, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, पाली तथा नागौर जिले व जालोर का पश्चिमी भाग आता है।
8.प्रश्नः राजस्थान के अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश में वर्षा का वार्षिक औसत कितना रहता है?
उत्तरः 20 से 40 से.मी.
9.प्रश्नः राजस्थान के अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश में वर्षा का वितरण कितना रहता है?
उत्तरः वर्षा अनिश्चित, असमान तथा तूफानी होती है।
10.प्रश्नः राजस्थान के अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में तापमान कितना रहता है?
उत्तरः 32 डिग्री से 36 डिग्री सेंटीग्रेड उपआर्द्र जलवायु प्रदेश
11.प्रश्नः राजस्थान के उपआर्द्र जलवायु प्रदेश में कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः अलवर, जयपुर तथा अजमेर जिले, जालोर, सीकर, झुंझुनूं व पाली जिले के पूर्वी भाग तथा सिरोही, टोंक एवं भीलवाड़ा के उत्तरी पश्चिमी भाग
12.प्रश्नः राजस्थान के उपआर्द्र जलवायु प्रदेश में वर्षा का वार्षिक औसत कितना रहता?
उत्तरः 40 से 60 से.मी. तक
13.प्रश्नः राजस्थान के उपआर्द्र जलवायु प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान कितना रहता है?
उत्तरः 28 डिग्री से 34 डिग्री सेंटीग्रेड तक आर्द्र जलवायु प्रदेश
14.प्रश्नः राजस्थान के आर्द्र जलवायु प्रदेश में कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः कोटा, बूँदी, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, भरतपुर जिले, चित्तौड़गढ़ जिले का उत्तरी भाग, एवं टोंक जिले का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र 15.प्रश्नः राजस्थान के आर्द्र जलवायु प्रदेश में वर्षा का वार्षिक औसत कितना रहता है?
उत्तरः इस क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है, वर्षा का वार्षिक औसत 60 से 80 सेमी. तक होता है।
16.प्रश्नः राजस्थान के आर्द्र जलवायु प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान कितना रहता है?
उत्तरः 32 डिग्री से 34 डिग्री सेंटीग्रेड।
17.प्रश्नः राजस्थान के आर्द्र जलवायु प्रदेश में शरद ऋतु में औसत तापमान कितना रहता है?
उत्तरः 14 डिग्री से 17 डिग्री सेंटीग्रेड।
18.प्रश्नः राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र स्थान कौनसा है?
उत्तरः माउण्ट आबू। अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश
19.प्रश्नः राजस्थान के अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश में कौनसे जिले आते हैं?
उत्तरः झालावाड़ एवं बाँसवाड़ा जिले, उदयपुर जिले का दक्षिण-पश्चिमी भाग, कोटा जिले का दक्षिण पूर्वी भाग तथा आबू पर्वत के समीपवर्ती क्षेत्र।
20.प्रश्नः राजस्थान के अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश में वर्षा का वार्षिक औसत कितना रहता है? उत्तरः 80 से 95 सेमी. तक।