राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में कृषि
08.12.2021
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 72
राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान में कृषि
मनुष्य ने मध्यपाषाण काल में खेती करना सीख लिया था। राजस्थान से प्राप्त कालीबंगा की सभ्यता में भी जुते हुए खेत के अवशेष मिले हैं जो तृतीय कांस्य काल की सभ्यता है। आज कृषि अत्यंत उन्नत अवस्था में पहुंच चुकी है तथा राजस्थान से बहुत सी कृषि जिंसें अन्य प्रदेशों को निर्यात की जाती हैं। कुछ दशक पूर्व तक राजस्थान में सर्वाधिक उत्पन्न होने वाली फसल बाजरा थी किंतु अब कैश क्रॉप्स का अधिक प्रचलन हो गया है जिसके चलते ग्वारसीड का उत्पादन सर्वाधिक होता है। जिन क्षेत्रों में बागवानी की जा सकती है, वहां कृषि की नियमित फसलों के स्थान पर फल एवं सब्जी उगाये जाते हैं। कृषि क्षेत्र की नवीनतम गतिविधियाँ
1. प्रश्नः किसान सेवा केन्द्र तथा विलेज नॉलेज संटर कहाँ खोले जा रहे हैं?
उत्तरः पंचायत समिति मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय।
2. प्रश्नः सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को शून्य ब्याज दर पर कौनसा ऋण दिया जाता है?
उत्तरः फसली ऋण।
3. प्रश्नः खेतों में काम करते समय किसान की मृत्यु होने पर कितना मुआवजा दिया जाता है?
उत्तरः 5 लाख रुपये।
4. प्रश्नः राज्य में पहली जैतून रिफाइनरी कहाँ लगाई गई है?
उत्तरः बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में।
5. प्रश्नः राज्य में कितने क्षेत्र में जैतून की खेती होती है?
उत्तरः नागौर, गंगानगर, अलवर तथा बीकानेर जिले में कुल 282 हैक्टेयर भूमि पर जैतून की खेती हो रही है।
6. प्रश्नः राज्य में कितने क्षेत्र पर जैतून की खेती का लक्ष्य है?
उत्तरः 5000 हैक्टेयर।
7. प्रश्नः कृषकों की समस्या समाधान हेतु प्रिस्क्रिप्शन सेवा कहाँ आरम्भ की गई है?
उत्तरः नांता कृषि फार्म पर। (2.01.2014 से)
8. प्रश्नः जयपुर में पुष्प मण्डी कहाँ स्थापित की गई है?
उत्तरः ज्योतिबा फुले फल एवं सब्जी मण्डी मुहाना परिसर जयपुर में पृथक से पुष्प मण्डी प्रांगण की स्थापना की गई है।
9. प्रश्नः राज्य में किस क्षेत्र को अफीम की खेती से मुक्त कराया गया है?
उत्तरः झालावाड़ जिले के पचपहाड़-भवानीमण्डी, मनोहरथाना, खानपुर अब अफीम की खेती से मुक्त हो गये हैं।
10. प्रश्नः राज्य में अफीम की खेती के पट्टे कहाँ दिये गये हैं?
उत्तरः झालावाड़ जिले के पिड़ावा में 32, अकलेरा में 6, गंगधार में 36 और झालरापाटन में 43 पट्टे जारी किये गये हैं।
11. प्रश्नः इण्डो-इजरायल सहयोग कार्यक्रम के तहत राज्य में खजूर उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना कहाँ की गई है?
उत्तरः जैसलमेर जिले के भोजका गाँव के निकट।
12. प्रश्नः राजस्थान में खजूर की कौनसी किस्में लगाई गई हैं?
उत्तरः सघाई, जायली, खलास, खुनैशी एवं मेडजूल किस्में।
13. प्रश्नः जैसलमेर में लगाये गये खजूर की पौध कहाँ से लाई गई है?
उत्तरः संयुक्त अरब अमीरात से।
14. प्रश्नः जैसलमेर की किस्मों के खजूर के एक पेड़ से कितना उत्पादन लिया जा सकता है?
उत्तरः प्रत्येक पेड़ से प्रतिवर्ष 250 किलो तक खजूर 70 साल तक लिया जा सकता है।
15. प्रश्नः राज्य की पहली टिश्यू कल्चर लैब कहाँ खोली गई है?
उत्तरः जोधपुर।
16. प्रश्नः जोधपुर की टिश्यू कल्चर लैब में किसकी पौध तैयार की जायेगी?
उत्तरः जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर एवं बीकानेर जिलों में तीन लाख हैक्टेयर भूमि में लगाने के लिये खजूर की पौध तैयार की जायेगी।
17. प्रश्नः राजस्थान में किस प्रकार का फसली बीमा लागू किया गया है?
उत्तरः मौसम आधारित फसल बीमा। देश में स्थान
18. प्रश्न - निम्नलिखित फसल के उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
19. सरसों, बाजरा, ग्वार, ईसबगोल, मेहंदी और धनिया पहला।
20. अफीम उत्पादन पहला।
21. दलहन, तिलहन और जीरा उत्पादन दूसरा।
22. सोयाबीन उत्पादन तीसरा।
23. मक्का उत्पादन चौथा।
24. गेहूं उत्पादन पांचवां।
25. कुल कृषि उत्पादन सातवां। कृषि सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्य
26. प्रश्नः किस जिले को राजस्थान का अन्न भण्डार कहते हैं?
उत्तरः श्रीगंगानगर।
27. प्रश्नः राज्य में सर्वाधिक उत्पादन कौनसी फसल में होता है- रबी/खरीफ/जायद?
उत्तरः रबी।
28. प्रश्नः राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का कितना योगदान है?
उत्तरः 30 प्रतिशत।
29. प्रश्नः राज्य में सकल बोये गये क्षेत्र में असिंचित क्षेत्र अर्थात् वर्षाधीन क्षेत्र कितना है?
उत्तरः 60.53 प्रतिशत।
30. प्रश्नः सकल बोये गये क्षेत्र में सकल सिंचित क्षेत्र कितना है?
उत्तरः 39.47 प्रतिशत।
31. प्रश्नः राज्य के कुल सिंचित क्षेत्र का कितना भाग नलकूप और कुँओं पर निर्भर है?
उत्तरः 71.33 प्रतिशत।
32. प्रश्न - राजस्थान में किस स्रोत से कितनी भूमि पर सिंचाई होती है?
उत्तर - 29.32 लाख हैक्टेयर (41.17 प्रतिशत) नलकूपों से। 21.79 लाख हैक्टेयर (30.16 प्रतिशत) कुओं से। 18.44 लाख हैक्टेयर (25.89 प्रतिशत) नहरों से। 0.69 लाख हैक्टेयर (0.97 प्रतिशत) तालाबों से। लाख हैक्टेयर (1.37 प्रतिशत) अन्य साधनों से।
33. प्रश्न - राजस्थान की खाद्यान्न फसलों में सर्वाधिक कौनसी फसल उत्पादित होती है?
उत्तरः बाजरा।
34. प्रश्न - राजस्थान में रबी की मुख्य खाद्यान्न फसल कौनसी है?
उत्तरः गेहूँ।
35. प्रश्न - किस जिले में गेहूँ का उत्पादन सर्वाधिक होता है?
उत्तरः श्रीगंगानगर।
36. प्रश्न - सेवण घास मुख्यतः किस जिले में पाई जाती है?
उत्तरः जैसलमेर।
37. प्रश्न - कौनसा जिला ईसबगोल, टमाटर एवं जीरा के उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है?
उत्तरः जालौर।
38. प्रश्नः योजनाकाल में किस फसल के अंतर्गत क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि हुई?
उत्तरः तिलहन।
39. प्रश्नः नागौर जिला किस खुशबूदार फसल के लिये प्रसिद्ध है?
उत्तरः मेथी।
40. प्रश्नः राजस्थान के किस जिले में मसालों का उत्पादन सर्वाधिक होता है?
उत्तरः बाराँ।
41. प्रश्नः राजस्थान बीज निगम का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तरः जयपुर।
42. प्रश्नः बाँसवाड़ा जिले के आदिवासियों का मुख्य खाद्यान्न क्या है?
उत्तरः मक्का।
43. प्रश्नः किन जिलों में ज्वार का उत्पादन सर्वाधिक होता है?
उत्तरः पहले नम्बर पर नागौर एवं दूसरे नम्बर पर अजमेर।
44. प्रश्नः ईसबगोल के उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
उत्तरः प्रथम।
45. प्रश्नः राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों (डूँगरपुर, बाँसवाड़ा, उदयपुर जिलों) में जनजातीय लोगों द्वारा की जाने वाली खेती को क्या कहते हैं?
उत्तरः वालरा।
46. प्रश्नः जब कृषि एवं पशुपालन एक साथ किये जाते हैं तो उसे क्या कहते हैं?
उत्तरः मिश्रित खेती।
47. प्रश्नः खड़ीन खेती कहाँ की जाती है?
उत्तरः जैसलमेर जिले में।
48. प्रश्नः कपास का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है?
उत्तरः हनुमानगढ़।
49. प्रश्नः तम्बाकू का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है?
उत्तरः झुंझुनूं।
50. प्रश्नः राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
उत्तरः सेवर, जिला भरतपुर।
51. प्रश्नः राजस्थान में टसर कार्यक्रम कहाँ-कहाँ चल रहा है?
उत्तरः बाँसवाड़ा, कोटा, उदयपुर।
52. प्रश्नः वालरा खेती किसे कहते हैं?
उत्तरः स्थानांतरित खेती को।
53. प्रश्नः बजेड़ा किसे कहते हैं?
उत्तरः पान के खेत को।
54. प्रश्नः राजस्थान में कुल कितनी भूमि उपलब्ध है?
उत्तरः 342.67 लाख हैक्टेयर भूमि।
55. प्रश्नः राजस्थान में कुल उपलब्ध भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर खेती होती है?
उत्तरः 52.63 प्रतिशत भाग अर्थात् 180.34 लाख हैक्टेयर भूमि पर खेती होती है।
56. प्रश्नः दुपज क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तरः जिस भूमि पर वर्ष में एक से अधिक बार फसल ली जाती है उसे दुपज क्षेत्र कहते हैं।
57. प्रश्नः राजस्थान में कितनी भूमि पर पर साल में एक से अधिक बार फसल ली जाती है?
उत्तरः 64.71 लाख हैक्टेयर भूमि पर।
58. प्रश्नः राजस्थान में फसलीय सघनता कितनी है?
उत्तरः लगभग 135 प्रतिशत।
59. प्रश्नः राजस्थान में सकल सिंचित क्षेत्रफल कितना है?
उत्तरः 89.03 लाख हैक्टेयर।
60. प्रश्नः राजस्थान में खेतों का औसत आकार कितना है?
उत्तरः 3.38 हैक्टेयर।
61. प्रश्नः राज्य की कितनी जनसंख्या कृषि कार्य से जुड़ी हुई है?
उत्तरः 70 प्रतिशत।
62. प्रश्नः राज्य के शुद्ध घरेलू उत्पादन में कृषि का योगदान कितना है?
उत्तरः 43.4 प्रतिशत।
63. प्रश्नः देश के कुल कृषि क्षेत्र का कितना क्षेत्र राजस्थान में है?
उत्तरः 11 प्रतिशत।
64. प्रश्नः राज्य में वर्ष 1952-53 में सकल बोया गया क्षेत्रफल कितना था?
उत्तरः 109 लाख हैक्टेयर।
65. प्रश्नः वर्तमान में राजस्थान में सकल बोया गया क्षेत्रफल कितना है?
उत्तरः लगभग 245 लाख हैक्टेयर।
66. प्रश्नः वर्तमान में राजस्थान में शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल कितना है?
उत्तरः लगभग 180 लाख हैक्टेयर।
67. प्रश्नः राज्य में कितनी भूमि उच्च उत्पादक किस्मों (हाई ईल्डिंग वैराइटीज) के अधीन आती है?
उत्तरः लगभग 42 लाख हैक्टेयर।
68. प्रश्नः खाद्यान्न फसलों के अंतर्गत कौनसी फसलें आती हैं?
उत्तरः अनाज एवं दालें।
69. प्रश्नः तिलहन के अंतर्गत कौनसी फसलें आती हैं?
उत्तरः खरीफ- मूंगफली, तिल, सोयाबीन तथा अरण्डी। रबी- राई, सरसों, तारामीरा तथा अलसी।
70. प्रश्नः राज्य में कितने क्षेत्रफल में अनाज की खेती होती है?
उत्तरः लगभग 91 लाख हैक्टेयर।
71. प्रश्नः राज्य में कितने क्षेत्रफल में दालों की खेती होती है?
उत्तरः लगभग 36 लाख हैक्टेयर।
72. प्रश्नः राज्य में कितने क्षेत्रफल में तिलहन की खेती होती है?
उत्तरः लगभग 48 लाख हैक्टेयर।
73. प्रश्नः राज्य में किस फसल का क्षेत्रफल सबसे अधिक है?
उत्तरः ग्वारसीड।
74. प्रश्नः राजस्थान में कितने क्षेत्रफल में ग्वारसीड बोया जाता है?
उत्तरः लगभग 46 लाख हैक्टेयर
75. प्रश्नः क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरे स्थान पर किस फसल की खेती होती है?
उत्तरः बाजरा।
76. प्रश्नः किस खाद्यान्न को राजस्थान का गौरव कहा जाता है?
उत्तरः बाजरा।
77. प्रश्नः राजस्थान में कितने क्षेत्रफल में बाजरा बोया जाता है?
उत्तरः लगभग 40 लाख हैक्टेयर।
78. प्रश्नः किस जिले में सर्वाधिक बाजरा पैदा होता है?
उत्तरः अलवर।
79. प्रश्नः किन जिलों में बाजरा अधिक मात्रा में पैदा होता है?
86. प्रश्नः मूंगफली पैदावार में पहले, दूसरे एवं तीसरे नम्बर पर कौनसे जिले हैं?
उत्तरः 1. बीकानेर, 2. जोधपुर, 3. चूरू।
87. प्रश्नः चना पैदावार में पहले, दूसरे एवं तीसरे नम्बर पर कौनसे जिले हैं?
उत्तरः 1. बीकानेर, 2. झुंझुनूं, 3. चूरू।
88. प्रश्नः शुद्ध बोये गये क्षेत्रफल chhamaj tam vaibuddhi की दृष्टि से कौनसे जिले राज्य में पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर हैं?
उत्तरः 1. बाड़मेर, 2. बीकानेर, 3. जोधपुर। 89. प्रश्नः सकल बोये गये क्षेत्रफल की दृष्टि से कौनसे जिले राज्य में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर है? उत्तरः 1. बीकानेर, 2. बाड़मेर, 3. चूरू। 90. प्रश्नः फसली क्षेत्र अधिक होने पर भी बाड़मेर तथा चूरू जिले खाद्यान्न उत्पादन में पिछड़े हुए क्यों है? उत्तरः सकल सिंचित क्षेत्र कम होने से। 91. प्रश्नः शुद्ध बोये गये क्षेत्रफल तथा सकल बोये गये क्षेत्रफल की दृष्टि से कौनसे जिले सबसे पीछे हैं? उत्तरः 1. राजसमंद, 2. डूँगरपुर, 3. सिरोही। 92. प्रश्नः राजस्थान के किस जिले में कृषि के लिये सर्वाधिक अनुपयोगी भूमि स्थित है? उत्तरः जैसलमेर।