Blogs Home / Blogs / राजस्थान ज्ञान कोष प्रश्नोत्तरी लेखक - डॉ. मोहन लाल गुप्ता / राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था
  • राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था

     04.12.2021
    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी  :  राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी - 9

    राजस्थान ज्ञानकोश प्रश्नोत्तरी : राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था

    नवनिर्मित राजस्थान के सर्वाच्च पदाधिकारी

    ई.1949 से 1956 तक राज्य में राजप्रमुख का पद रहा। राज्य के भाषाई पुनर्गठन के बाद इस पद को समाप्त करके भारत के नये संविधान के अनुसार राज्यपाल का पद स्थापित किया गया। इसी प्रकार ई.1949 में जिस लोकप्रिय सरकार का गठन किया उसका मुख्यमंत्री, राज्य का प्रधानमंत्री कहलाता था। ई. 1952 में देश में हुए पहले आम चुनाव के बाद पहली बार चुनी हुई सरकार का गठन हुआ तथा यह पद स्थाई रूप से मुख्यंत्री कहलाने लगा।

    1.प्रश्नः राजस्थान के पहले और अंतिम महाराजप्रमुख कौन थे?

    उत्तरः उदयपुर महाराणा भूपालसिंह।

    2.प्रश्नः महाराजप्रमुख का पद कब से कब तक रहा?

    उत्तरः 30 मार्च 1949 से 5 जुलाई 1955 तक। (राजस्थान के अस्तित्व में आने से लेकर महाराणा भूपालसिंह के निधन तक)

    3.प्रश्नः राजस्थान के पहले और अंतिम राजप्रमुख कौन थे?

    उत्तरः जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह (द्वितीय)।

    4.प्रश्नः राजप्रमुख का पद कब से कब तक रहा?

    उत्तरः 30 मार्च 1949 से 31 अक्टूबर 1956 तक

    5.प्रश्नः 1950 में नया संविधान लागू होने से पहले मुख्यमंत्री का पद क्या कहलाता था?

    उत्तरः प्रधानमंत्री।

    6.प्रश्नः 30 मार्च 1949 को गठित वृहत् राजस्थान के प्रधानमंत्री कौन थे?

    उत्तरः हीरालाल शास्त्री। संविधान लागू होने के बाद राजस्थान के सर्वाच्च पदाधिकारी राजस्थान में एक स्तरीय विधान मण्डल आधारित व्यवस्था है। अर्थात् राज्य में हर पांच साल में विधानसभा का चुनाव होता है जिसके सदस्य बहुमत के आधार पर सरकार का गठन करते हैं। राज्य में विधान परिषद के गठन के लिये राजस्थान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है किंतु इसके गठन की दिशा में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है।

    7.प्रश्नः राज्य में चुनी हुई सरकार के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

    उत्तरः श्री टीकाराम पालीवाल (3 मार्च 1952 - 30 अक्टूबर 1952)

    8.प्रश्नः राजस्थान में राजप्रमुख के स्थान पर राज्यपाल की नियुक्ति कब से होने लगी?

    उत्तरः ई.1956 से।

    9.प्रश्नः वर्तमान में राज्य के राज्याध्यक्ष कौन हैं?

    उत्तरः राज्यपाल।

    10. प्रश्नः राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

    उत्तरः केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति करता है।

    11. प्रश्नः राज्यपाल के मुख्य कार्य क्या हैं?

     उत्तरः राज्याध्यक्ष की हैसियत से राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति। मंत्रिपरिषद की सलाह पर राज्य के महाधिवक्ता, राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति।  अन्य राज्याधिकारियों की नियुक्ति।  राज्यपाल राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं तथा राज्य सरकार की सलाह पर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति करते हैं।

    12. प्रश्नः राज्यपाल का पद रिक्त हो जाने की स्थिति में कार्यभार किसे दिया जाता है?

    उत्तरः राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को अथवा किसी पड़ौसी राज्य के राज्यपाल को।

    13. प्रश्नः राज्यपाल को शासनाध्यक्ष की शक्तियाँ कब प्राप्त होती हैं?

    उत्तरः विधानसभा भंग हो और चुनी हुई सरकार अस्तित्व में नहीं हो तब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है तथा शासनाध्यक्ष (मुख्यमंत्री) की शक्तियाँ राज्यपाल को प्राप्त हो जाती हैं।

    14. प्रश्नः राजस्थान में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगा है?

    उत्तरः 19. प्रथम बार - 18 मार्च 1967 से 26 अप्रेल 1967 20. द्वितीय बार - 30 अप्रेल 1977 से 22 जून 1977 21. तृतीय बार - 17 जनवरी 1980 से 5 जून 1980 22. चतुर्थ बार - 15 दिसम्बर 1992 से 3 दिसम्बर 1993

    15. प्रश्नः राज्य का शासनाध्यक्ष कौन होता है?

    उत्तरः मुख्यमंत्री।

    16. प्रश्नः मुख्यमंत्री का चुनाव कैसे किया जाता है?

    उत्तरः विधानसभा के सदस्यों द्वारा साधारण बहुमत से।

    17. प्रश्नः राजस्थान राज्य की राजधानी कहाँ है?

    उत्तरः जयपुर।

    18. प्रश्नः जयपुर में कौनसे प्रमुख कार्यालय स्थित हैं?

    उत्तरः राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के कार्यालय, शासन सचिवालय, राज्य के समस्त मंत्रियों के कार्यालय, विधानसभा भवन तथा प्रदेश के विभिन्न विभागों के मुख्यालय राजधानी जयपुर में स्थित हैं।

    19. प्रश्नः राज्य की राजधाानी गर्मियों में कहाँ जाती है?

    उत्तरः राज्य के राज्यपाल जून माह में आबू पर्वत पर रहते हैं।

    इस विषय पर विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न आर.ए.एस. प्री. 2013/2015- राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया है?- (1.) छः बार, (2.) चार बार, (3.) सात बार, (4.) दो बार। उत्तर- 4 बार। आर.ए.एस. प्रारंभिक परीक्षा 2007, राजप्रमुख के पद को राज्यपाल/ गवर्नर का पदनाम कब दिया गया - (1.) 1947 (2.) 1949 (3.) 1950 (4.) 1956? पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2007, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति करते हैं- (1.) मुख्यमंत्री (2.) गवर्नर (राज्यपाल) (3.) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (4.) राज्य विधान सभा?


  • Share On Social Media:
Categories
SIGN IN
Or sign in with
×
Forgot Password
×
SIGN UP
Already a user ?
×